फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Theft near former minister’s home, vacant Shivaji Park house targeted, thieves caught on CCTV

Alwar News: पूर्व मंत्री के घर के पास चोरी से हड़कंप, शिवाजी पार्क में सूना मकान बना निशाना, चोर CCTV में कैद

Thu, 29 Jan 2026 08:44 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 08:44 AM IST
सार

शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर में हुई ताजा वारदात ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है, जहां सूने मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।
 

विज्ञापन
Alwar News: Theft near former minister’s home, vacant Shivaji Park house targeted, thieves caught on CCTV
सीसीटीवी फुटेज से मिली फोटो - फोटो : credit

विस्तार

शहर के सुरक्षित माने जाने वाले शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। वीर सावरकर नगर में पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निवास के समीप स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस वारदात में पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


पीड़ित मुकेश मूर्ति ने बताया कि वे किसी काम से बाहर गए हुए थे और मकान सूना था। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर सुनियोजित तरीके से घर पर धावा बोला। जब मुकेश घर लौटे तो मुख्य द्वार के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। घर के भीतर प्रवेश करने पर अलमारियां खुली थीं और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने घर से जरूरी कानूनी और निजी दस्तावेज, नकद राशि और कीमती आभूषण और अन्य कीमती घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार कुल चोरी गए माल की कीमत 3 से 3.5 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics:  पूर्व CM राजे 35 वर्ष के पुराने सियासी सफर को यादकर हुईं भावुक, सक्रियता के मायने क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों की पूरी गतिविधि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में संदिग्धों को घर में प्रवेश करते और सामान ले जाते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। पुलिस ने इन फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और विशेष टीमें गठित कर चोरों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद वीर सावरकर नगर के निवासियों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व मंत्री के आवास के पास ऐसी वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। मोहल्लेवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed