{"_id":"63ee61f20042d4ac4f0f9847","slug":"alwar-head-constable-of-behror-police-station-arrested-taking-20-thousand-bribe-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: बहरोड़ थाने का हेड कांस्टेबल 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आवास सहित अन्य ठिकानों की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: बहरोड़ थाने का हेड कांस्टेबल 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आवास सहित अन्य ठिकानों की तलाशी
Thu, 16 Feb 2023 10:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:33 PM IST
सार
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अलवर यूनिट ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए बहरोड़ पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल धन सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आया हेड कांस्टेबल धन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के भिवाड़ी में बहरोड़ थाने के हेड कांस्टेबल का धन सिंह 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते गुरुवार को रंगे हाथों एसीबी की गिरफ्त में आ गया। शिकायतकर्ता परिवादी से रिश्वत राशि लेते उसे एसीबी टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया, एसीबी की अलवर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमें में मारपीट नहीं करने, मदद करने और जब्त मोटर साइकिल को छोड़ने की एवज में धन सिंह 50 हजार रुपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान कर रहा है। इस पर एसीबी जयपुर के डीआईजी पुलिस कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी अलवर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया।
विज्ञापन
वहीं, गुरुवार को पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमचंद और उनकी टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए धन सिंह पुत्र स्वर्गीय उमराव सिंह निवासी चन्दपुरा, तहसील और थाना कोटकासिम जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हेड कांस्टेबल ने शिकायत के वेरिफिकेशन के दौरान ही परिवादी से पांच हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्जकर इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन