{"_id":"669f5ab0de083626700520fe","slug":"alwar-attacked-with-sticks-for-removing-farm-fence-4-people-injured-in-bloody-conflict-between-two-parties-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: खेत की बाड़ हटाने को लेकर किया लाठी-डंडों से हमला, दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: खेत की बाड़ हटाने को लेकर किया लाठी-डंडों से हमला, दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में चार लोग घायल
Tue, 23 Jul 2024 12:54 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:54 PM IST
सार
जिले के ठेटडा गांव में खेत की बाड़ हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलवर के जिला अस्पताल में रैफर किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रैणी थाना अंतर्गत ग्राम ठेटडा में खेत की बाढ़ हटाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घायल प्रेमसिंह योगी ने बताया कि मेरे पिताजी जगदीश अपना ट्रैक्टर लेकर घर आ रहे थे इसी दौरान उनके ताऊ मनोहर हमारे पास आए और बोला तुमने हमारे खेत की बाड़ तोड़ दी है और हमारे साथ झगड़ने लगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मनोहर, अमरसिंह, उम्मीद सिंह, राखी, ममता, विमला ने मिलकर लाठी-डंडों से प्रेमसिंह, जगदीश, सुमेर सिंह के साथ मारपीट की और वारदात को अंजाम दिया, जिससे चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
रैणी के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि हमने पुलिस में शिकायत कर दी है, फिलहाल सभी घायलों का इलाज अलवर के सामान्य चिकित्सालय में जारी है।
विज्ञापन