{"_id":"69e88857ac622d36dd0eed23","slug":"a-toll-collector-was-caught-with-illegal-weapons-alwar-news-c-1-1-noi1339-4195103-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अवैध हथियारों को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार; देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अवैध हथियारों को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार; देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद
Wed, 22 Apr 2026 04:28 PM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 04:28 PM IST
सार
Alwar News: अलवर में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी फारूख को गिरफ्तार किया। आरोपी से देशी पिस्तौल, पोना 12 बोर और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस मामले की जांच कर अवैध नेटवर्क खंगाल रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल, एक पोना 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा बताया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस प्रोबेशनर के नेतृत्व में दबिश
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई थाना सदर के अधिकारी कार्तिकेय वर्मा (आईपीएस प्रोबेशनर) के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने मुडिया खेड़ा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी अवैध हथियार के साथ पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
अवैध हथियार बनाने और बाहर सप्लाई करने का आरोप
पुलिस के अनुसार आरोपी बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाने का काम करता है। यह भी बताया गया है कि इसके अवैध हथियार जिले की सीमा से लगते यूपी के इलाकों में भी बिकने के लिए ले जाए जाते हैं। मामले में पुलिस आरोपी के नेटवर्क और अन्य संभावित गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
पढ़ें- MB हॉस्पिटल ICU में देर रात हंगामा: पत्नी की मौत के बाद पति ने की सरिए से हमला करने की कोशिश, डॉक्टरों में रोष
आरोपी की पहचान और कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी का नाम फारूख पुत्र ईसराईल (26) है। उसकी रिहायश निवासी मुडिया खेड़ा, थाना सदर, जिला अलवर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण संख्या 223/20 में अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में थाना सदर की टीम के सदस्य उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल देवेन्द्र, राजेश, फूलसिंह और पवन की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन