फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   A mob thrashed three youths with sticks who had gone to cut wood in Alwar; one died

Rajasthan Mob Lynching: अलवर में भीड़ ने लकड़ी काटने गए तीन युवकों को लाठी-डंडों से पीटा; एक की मौत

Fri, 18 Aug 2023 07:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 18 Aug 2023 07:48 PM IST
सार

Alwar Mob Lynching: अलवर में लोगों की भीड़ ने तीन युवकों के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर दी। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। तीनों युवक लकड़ी काटने आए थे, इस दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया।  

विज्ञापन
A mob thrashed three youths with sticks who had gone to cut wood in Alwar; one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर में आठ-दस लोगों की भीड़ ने तीन युवकों की लाठी-डंडों से पीट दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक लकड़ी काटने गए थे। इसी दौरान लोगों की भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और फिर जमकर मारपीट कर दी। तीनों युवक विशेष समुदाय के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना अलवर जिले के हरसोरा थाने की है। विशेष समुदाय के तीन युवक रामपुर में लकड़ी काटने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वन विभाग की गाड़ी में भरकर आए लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंड़ों से जमकर मारपीट कर दी। हमलें में बुरी तरह घायल एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहें हैं। हरसोरा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पीड़ित के पिता तैय्यब खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरे बेटे वसीम ने रामपुर में लड़की खरीदी थी। 17 अगस्त की देर शाम वह अपने साथियों के साथ लड़की भरने गया था। रात 10 बजे सभी गाड़ी में लकड़ी भर रहे थे, इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि वन विभाग वाले आ रहे हैं। इसके बाद वे गाड़ी लेकर घर की ओर जाने लगे। वन विभाग की टीम ने उनकी गाड़ी के पीछे अपनी जीप लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर आगे जाने के बाद तीन चार लोगों ने जेसीबी से रास्ता रोक रखा था। वहीं, पीछे से आ रही जीप में भी सात-आठ लोग सवार थे। सभी ने तीनों युवकों को घेर लिया और फिर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट कर रहे लोगों के पास धारदार हथियार, लाठी, सरिए और डंडे भी थे। भीड़ में से एक युवक ने वसीम की छाती में धारदार हथियार घोंप दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बाकी दो युवकों के साथ मारपीट करते रहे। इसके बाद मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

मृतक के दादा अब्दुल ने बताया कि वसीम क्षेत्र में पेड़ों की खरीददारी करता था और बेचता था। एक दो दिन पहले उसने रामपुर में पेड़ खरीदे थे। उनकी कटाई करने के लिए वह अपने चाचा और ताऊ के लड़के आसिफ पुत्र सराजुद्दीन और अजरूद्दीन पुत्र फिरोज के साथ रामपुर गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि वन विभाग की टीम चक्कर लगा रही है, आप पेड़ अब मत काटो। जिसके बाद यह लोग घर वापस आ रहे थे।


पीछे से आ रही वन विभाग की गाड़ी ने  नारोल के पास जेसीबी लगवाकर इन्हें रुकवा लिया। इसके बाद 8-10 लोगों ने तीनों के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। वसीम के छाती पर किसी हथियार से वार किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर हरसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को हरसौरा अस्पताल लेकर आई। प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल वसीम को कोटपूतली रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed