{"_id":"6acdeb0147c8f600f10825ec","slug":"alwar-kherli-bandikui-passenger-train-derailment-railway-accident-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अलवर में बड़ा रेल हादसा टला! बेपटरी हुई बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन, इंजन के बाद दूसरी बोगी के पहिए उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अलवर में बड़ा रेल हादसा टला! बेपटरी हुई बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन, इंजन के बाद दूसरी बोगी के पहिए उतरे
Tue, 13 Oct 2026 01:56 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:56 PM IST
सार
राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में मंगलवार दोपहर ईदगाह से बांदीकुई जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन बेपटरी हो गई। मोती का नंगला रेलवे फाटक के पास खंभा नंबर 96/8 के नजदीक इंजन के बाद दूसरी बोगी के पहिए पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
बेपटरी हुई बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में मंगलवार दोपहर बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के बेपटरी होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ईदगाह से बांदीकुई की ओर जा रही मेमू ट्रेन के इंजन के बाद दूसरी बोगी के पहिए पटरी से उतर गए। हादसा मोती का नंगला रेलवे फाटक के पास हुआ। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई।
इंजन के बाद दूसरी बोगी के पहिए उतरे
जानकारी के अनुसार, ईदगाह से बांदीकुई की ओर जा रही मेमू ट्रेन खेड़ली कस्बे के मोती का नंगला रेलवे फाटक के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान इंजन के बाद दूसरी बोगी नंबर 228236/C के पहिए पटरी से उतर गए। घटना खंभा नंबर 96/8 के नजदीक हुई।
अचानक ट्रेन के बेपटरी होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों को समझ नहीं आया कि ट्रेन के साथ क्या हुआ है। इसके बाद रेलवे अधिकारियों और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची आरपीएफ और सिविल पुलिस
रेल हादसे की सूचना मिलने पर खेड़ली रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सिविल पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। ट्रेन के पहिए पटरी से उतरने के कारणों का पता लगाने और रेल संचालन बहाल करने के लिए रेलवे स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई।
घटना के बाद रेल यातायात प्रभावित हुआ। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन में सवार कई यात्री करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर, जबकि कुछ निजी साधनों से खेड़ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहीं, कुछ यात्री ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू होने का इंतजार करते रहे।
रेलवे लाइन शिफ्टिंग के बीच हादसा
जानकारी के मुताबिक, खेड़ली से नदबई तक रेलवे लाइन की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। इसी क्षेत्र में ट्रेन के पहिए पटरी से उतरने की घटना हुई है। हालांकि, लाइन शिफ्टिंग के काम और हादसे के बीच किसी सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता रेलवे की जांच के बाद ही चल सकेगा।
करीब पौने दो घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
घटना के बाद राहत और बचाव व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे। जानकारी के अनुसार, हादसे के करीब पौने दो घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इस दौरान यात्री ट्रेन की स्थिति और आगे की यात्रा को लेकर परेशान रहे। कुछ यात्री ट्रेन का संचालन सामान्य होने का इंतजार करते नजर आए। दसे के बाद रेलवे प्रशासन ने स्थिति सामान्य करने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल ट्रेन के बेपटरी होने के कारणों, रेलवे लाइन की स्थिति और रेल संचालन बहाल होने को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।