Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Rice-Laden Container Catches Fire on Delhi-Jaipur Highway, Driver Jumps to Safety

अलवर: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चावलों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

Wed, 18 Nov 2026 04:53 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 04:53 PM IST
सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर देर रात चावलों से भरे कंटेनर में भीषण आग लग गई। चालक ने समय रहते कूदकर जान बचाई। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
Alwar: Rice-Laden Container Catches Fire on Delhi-Jaipur Highway, Driver Jumps to Safety
नीमराणा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर नीमराणा क्षेत्र में देर रात चावलों से भरे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कंटेनर का अगला हिस्सा और केबिन पूरी तरह आग की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना नीमराणा थाना क्षेत्र के जनकसिंहपुरा गांव के पास की है। नीमराणा थाना अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि देर रात करीब दो बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि हाईवे पर एक कंटेनर में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां देखा तो चावलों से भरे कंटेनर के अगले हिस्से में भीषण आग लगी हुई थी और आग लगातार फैल रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद नीमराणा दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक कंटेनर का अगला हिस्सा और केबिन पूरी तरह जल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नागौर: रोडवेज बस के पिछले पहिए से कुचलकर बिहार निवासी युवक की मौत, मुंडवा चौराहे पर मची अफरा-तफरी


थाना अधिकारी के अनुसार कंटेनर चालक ने बताया कि वह सोनीपत से कंटेनर में चावल भरकर गुजरात के कांडला जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह नीमराणा क्षेत्र में पहुंचा तो अचानक कंटेनर के केबिन से धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत कंटेनर से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई।

पुलिस के अनुसार चालक के समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। यदि चालक आग की चपेट में आ जाता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। वहीं कंटेनर में आग लगने के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। आग बुझाने और मौके पर दमकल व पुलिस वाहनों की मौजूदगी के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए यातायात सुचारू करवाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर केबिन से धुआं उठने के बाद आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed