फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Wife killed her husband in a love affair with her disabled lover, accused arrested within 24 hours

Rajasthan: पहले पिलाई बीयर, फिर प्रेमी ने प्रेमिका के पति की गला रेतकर कर दी हत्या...अजमेर में मेरठ जैसा कांड

Thu, 10 Apr 2025 03:29 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 03:29 PM IST
सार

Ajmer: 7 अप्रैल की शाम को मस्तान जब काम से घर लौटा तो जनता ने उसे बशीर के साथ पार्टी करने के बहाने बाहर भेजा। योजना के अनुसार मस्तान और बशीर हाउसिंग बोर्ड के पास एक सुनसान जगह पर पहुंचे। वहां दोनों ने शराब पी। बशीर ने पहले खुद थोड़ी बीयर पी, फिर मस्तान को पूरी बोतल पिलाई जिससे वह नशे में हो गया। जैसे ही मस्तान पूरी तरह नशे में आया, बशीर ने जेब से छुरी निकालकर उसका गला रेत दिया।

विज्ञापन
Wife killed her husband in a love affair with her disabled lover, accused arrested within 24 hours
पत्नी व विकलांग प्रेमी पुलिस गिरफ्त मे

विस्तार

अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने विकलांग प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी प्रेमी बशीर खान और मृतक की पत्नी जनता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन


घटना का विवरण
गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि दिनांक 08 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 7:55 बजे थाना नसीराबाद सदर को सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड से आगे राजौसी रोड पर तमन्ना कॉलोनी के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर एसआई गंवर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। शव मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर अंदर कंक्रीट रास्ते के किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों से पूछताछ पर मृतक की पहचान मस्तान पुत्र दिलावर चीता निवासी नाडी का बाडिया, राजौसी के रूप में हुई। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए नसीराबाद चीरघर भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच और रिपोर्ट
मृतक के छोटे भाई घीसा ने चीरघर पर पुलिस को बताया कि मस्तान की पत्नी जनता का बशीर नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था और उसी ने हत्या की साजिश रची होगी। इस बयान के आधार पर थाना नसीराबाद सदर में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 140(1) और 103(1) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पढ़ें: महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी में सूखी घास में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू; जानें कैसे घटी घटना?

विशेष टीम का गठन और जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी शोराज मल और वृताधिकारी नसीराबाद जरनैल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी अशोक बिशु, हुकुम गिरी, उप निरीक्षक जसवंत आदि को इस टीम में शामिल किया गया।

टीम को चार भागों में बांटा गया 
जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि तकनीकी जांच, घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन, आस-पास से खुफिया सूचना इकट्ठा करना और संदिग्धों की तलाश की। सभी टीमों ने तालमेल के साथ काम करते हुए महज 24 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझा ली और मुख्य आरोपी बशीर तथा मृतक की पत्नी जनता को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बशीर खान पुत्र रामा चीता (उम्र 29) निवासी ड्रॅगाजी का बाडिया, और मृतक की पत्नी जनता (उम्र 29) निवासी नाडी का बाडिया, दोनों से पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ। मस्तान की पत्नी जनता का पिछले एक वर्ष से बशीर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मस्तान इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पहले जनता ने अपने ऊपर मारपीट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई जिससे रणजीत नामक युवक पर शक जाए।


पढ़ें: वसुंधरा राजे की नाराजगी से मचा हड़कंप, पेयजल संकट पर सरकार घिरी; सीएम भजनलाल ने बुलाई आपात बैठक    

जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि 7 अप्रैल की शाम को मस्तान जब काम से घर लौटा तो जनता ने उसे बशीर के साथ पार्टी करने के बहाने बाहर भेजा। योजना के अनुसार मस्तान और बशीर हाउसिंग बोर्ड के पास एक सुनसान जगह पर पहुंचे। वहां दोनों ने शराब पी। बशीर ने पहले खुद थोड़ी बीयर पी, फिर मस्तान को पूरी बोतल पिलाई जिससे वह नशे में हो गया। जैसे ही मस्तान पूरी तरह नशे में आया, बशीर ने जेब से छुरी निकालकर उसका गला रेत दिया। मस्तान नशे में होने की वजह से प्रतिरोध नहीं कर पाया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद बशीर अपनी चार पहिया स्कूटी से घर चला गया।

पुलिस की तत्परता से खुला मामला
पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन, और खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को 9 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया और आज शुक्रवार को मस्तान हत्याकांड का खुलासा किया। यह मामला न केवल एक सुनियोजित हत्या का है बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे एक अवैध संबंध ने एक पूरे परिवार को बर्बादी की ओर धकेल दिया। पुलिस की तेज कार्रवाई और सूझबूझ के चलते मात्र 24 घंटे में आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

जांच जारी
फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि कोई भी कड़ी अधूरी न रह जाए। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग स्तब्ध हैं कि प्रेम-प्रसंग की आड़ में ऐसा जघन्य अपराध भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed