फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Massive Fire Breaks Out in Dry Grass at Maharana Pratap University, Udaipur

Udaipur: महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी में सूखी घास में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू; जानें कैसे घटी घटना?

Thu, 10 Apr 2025 03:09 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 03:09 PM IST
सार

Udaipur: महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अचानक सूखी घास में भयंकर आग लग गई। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब था, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। विश्वविद्यालय के स्टाफ और छात्रों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out in Dry Grass at Maharana Pratap University, Udaipur
भयंकर आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर की महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गुरुवार दोपहर अचानक सूखी घास में भयंकर आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा इलाका धुएं से ढक गया, जिससे आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह आग तेज गर्मी और तेज धूप के कारण सूखी घास में स्वतः सुलगने से लगी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब था, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। विश्वविद्यालय के स्टाफ और छात्रों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन


पढ़ें: ज्ञानदेव आहूजा को पार्टी से निलंबित करना सिर्फ नाटक, गिरफ्तारी होनी चाहिए'...BJP पर बिफरे डोटासरा
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन विश्वविद्यालय परिसर के एक बड़े हिस्से की घास जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed