फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Violent clash between two parties in Kishangarh Rampura ki Dhani, nine people arrested

Ajmer News: रामपुरा की ढाणी में दो पक्षों में हिंसक झड़प, नौ लोग गिरफ्तार; मामूली कहासुनी ने उग्र रूप लिया

Thu, 17 Jul 2025 09:54 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 17 Jul 2025 09:54 AM IST
सार

Ajmer: पुलिस ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी लगातार आक्रामक रवैया अपनाए रहे और बार-बार झगड़ा करने की कोशिश करते रहे। समझाइश के बावजूद वे धमकियां दे रहे थे।

विज्ञापन
Violent clash between two parties in Kishangarh Rampura ki Dhani, nine people arrested
पुलिस गिरफ्त में झड़प के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के किशनगढ़ शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुरा की ढाणी (सरगांव) में मंगलवार को मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के नौ लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थानाधिकारी भीखाराम काला ने बताया कि 15 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि रामपुरा की ढाणी में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल रामनिवास को पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक पक्ष के नौ लोग दूसरे पक्ष से मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी लगातार आक्रामक रवैया अपनाए रहे और बार-बार झगड़ा करने की कोशिश करते रहे। समझाइश के बावजूद वे धमकियां दे रहे थे। हालात को गंभीर देखते हुए थानाधिकारी भीखाराम काला के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस दल मौके पर भेजा गया, जिसने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  शाह के दौरे से पहले डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा के घर रात्रि भोज, जुटे सीएम भजनलाल सहित सारे मंत्री


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखदेव (40), नंदराम (38), किशनलाल (68), विश्राम (38), मनोज (29), अर्जुन (38), लक्ष्मण (34), बागा (55) और कालू (54) के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम रामपुरा की ढाणी व सरगांव के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस बीच पीड़ित पक्ष ने थाने में एक विस्तृत रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने अलग से मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed