Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan: Congress secures both top posts in Jodhpur Zila Parishad

राजस्थान: जोधपुर जिला परिषद के दोनों प्रमुख पदों पर कांग्रेस का कब्जा, ओमप्रकाश बिश्नोई बने उप जिला प्रमुख

Thu, 26 Nov 2026 06:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Nov 2026 06:09 PM IST
सार

जोधपुर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश बिश्नोई ने भाजपा के भाकर राम को 27 मतों से हराया। बिश्नोई को 35 और भाकर राम को 8 वोट मिले। इससे पहले प्रमिला चौधरी जिला प्रमुख चुनी गई थीं।

विज्ञापन
Rajasthan: Congress secures both top posts in Jodhpur Zila Parishad
जोधपुर में कांग्रेस का दबदबा बरकरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला परिषद के उप जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। गुरुवार को हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश बिश्नोई उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी भाकर राम को 27 मतों से हराया। ओमप्रकाश बिश्नोई को 35 मत मिले, जबकि भाकर राम को 8 मत प्राप्त हुए।

विज्ञापन

जोधपुर जिला परिषद में कुल 43 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस के 32, भाजपा के 8 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के 3 सदस्य हैं। चुनाव से पहले ही सदस्य संख्या के लिहाज से कांग्रेस की स्थिति मजबूत मानी जा रही थी। मतदान के नतीजों में भी कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला।

विज्ञापन


पढे़ं: राजस्थान में बिना बहुमत 'बीएपी' ने कैसे बनाई सरकार?: चार जिलों में 4 अलग चाल, दो जगह अपने जिला प्रमुख बनवाए

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस की प्रमिला चौधरी ने जीत दर्ज की थी। अब उप जिला प्रमुख पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। इस तरह जिला परिषद के दोनों प्रमुख पदों पर कांग्रेस का वर्चस्व कायम हो गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed