फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Two tantrik cheated teacher with Rs 41 lakh in Ajmer

'सोने का अंडा' देने वाली पेटी : बॉक्स से रोज 10 हजार रुपये निकलने का तांत्रिकों ने दिया झांसा, 41 लाख ठगे

Mon, 12 Dec 2022 12:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 12 Dec 2022 12:13 PM IST
सार

अभी तक आपने सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की कहानी सुनी होगी लेकिन अजमेर में एक शिक्षक को लकड़ी की पेटी देकर तांत्रिक ने ठग लिया। तांत्रिकों ने कहा कि पेटी से हर रोज 10 हजार रुपये निकलेंगे। पैसे के लालच में शिक्षक तांत्रिक की जाल में फंसता चला गया।

विज्ञापन
Two tantrik cheated teacher with Rs 41 lakh in Ajmer
पीड़ित शिक्षक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर में दो तांत्रिकों ने जादू टोना का झांसा देकर एक सरकारी शिक्षक से लाखों रुपये लूट लिए। शिक्षक ने 41 लाख 45 हजार रुपये की ठगी की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस दोनों आरोपी तांत्रिक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


अजमेर रोड केकड़ी निवासी तृतीय श्रेणी के अध्यापक अशोक पुत्र रामप्रसाद मीणा ने न्यायालय के जरिए केकड़ी सिटी थाने में केस दर्ज करवाया है। शिक्षक ने बताया कि वह धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह मार्च 2019 में देवगांव गेट बाहर स्थित दीदारनाथ आश्रम में माता काली के मंदिर में जाया करता था। वहीं उसकी मुलाकात सब्जी मंडी केकड़ी निवासी जयप्रकाश शर्मा उर्फ सिद्धांत अघोरी से मुलाकात हुई। जिसने अपने आप को सिद्ध तांत्रिक बताया और उसे विश्वास में ले लिया। 

विज्ञापन


छह दिन तक पेटी से निकले रुपये
सरकारी स्कूल टीचर का आरोप है कि 14 जनवरी 2020 को आरोपी जयप्रकाश ने उसे अमीर बनाने का विश्वास दिलाया। उसने कहा कि शाहपुर जिला महाराष्ट्र निवासी शिवनाथ बहुत बड़ा तांत्रिक है और वह  तुम्हें एक लकड़ी की पेटी देगा। जिसमें से हर रोज 10 हजार रुपये निकलेंगे, जो तीन साल तक की अवधि तक प्रतिदिन निकलते रहेंगे। शिक्षक अशोक मीणा तांत्रिक जयप्रकाश के झांसे में आ गया। उसने तीन लाख रुपये तांत्रिक के खाते में डाल दिए। उसके बाद शिक्षक महाराष्ट्र गया, जहां तांत्रिक ने उसे लकड़ी की पेटी दी। शिक्षक का कहना है कि छह दिन तक पेटी से 10 हजार रुपये निकले लेकिन बाद में पैसे निकलने बंद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे निकलने बंद हुए तो कोरोना का दिया बहाना
शिक्षक ने इसकी जानकारी तांत्रिक जयप्रकाश को दी। जिस पर उसने कहा कि वो तांत्रिक शिवनाथ से बात करेंगे। दोनों तांत्रिकों ने शिक्षक को पेटी लेकर वापस बुलाया। तांत्रिक शिवनाथ ने कहा कि अभी कोरोना के कारण मंदिर-मस्जिद सब बंद है। मस्जिद खुलने के बाद पीर बाबा के स्थान पर ले जाकर पेटी को दुरूस्त कर दूंगा। ऐसा कहकर शिवनाथ ने पेटी अपने पास रख ली।


दोबारा सोना देने का दिया झांसा
कुछ दिनों बाद ही तांत्रिक जयप्रकाश ने कहा कि जमीन में गड़ा धन मिला है। जिसे शुद्ध करने के लिए जड़ी-बुटी लाने के लिए तांत्रिक शिवनाथ को एक लाख रुपये की जरूरत है। अगर तुम दोंगे तो तुम्हे सोने का 5 प्रतिशत दे देंगे। जिसके झांसे में आकर सरकारी टीचर अशोक ने तांत्रिक शिवनाथ के खाते में एक लाख रुपये भिजवा दिए। आरोपी जयप्रकाश ने उसे पूरा भरोसा दिलाने के लिए देवगांव गेट स्थित आश्रम के एक कमरे में भेजता, वहां से बिखरे पैसे लाने को कहता। इस प्रकार जादू टोने के झांसे में पीड़ित अशोक मीणा आ गया। जमीन में गड़े धन निकालने के नाम पर और लकड़ी की पेटी वापस लाने के नाम पर तांत्रिक ने 14 लाख 95 हजार 255 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद 6 लाख 50 हजार रुपये नगद ले लिए। वहीं पूजा-अर्चना के नाम पर दो साल में 20 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed