Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan: Lawrence gang members in a high-security prison cause trouble by damaging CCTV cameras

राजस्थान: हाई सिक्योरिटी जेल में लॉरेंस गैंग के बंदियों की करतूत, बैरक के सीसीटीवी कैमरे तोड़े; कार्रवाई

Sat, 21 Nov 2026 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Nov 2026 02:45 PM IST
सार

राजस्थान की हाई सिक्योरिटी जेल में सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के आरोप में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने लॉरेंस गिरोह के दो बंदियों सुमित कुमार और रामबीर को गिरफ्तार किया है। जेल प्रशासन ने दोनों पर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

 

विज्ञापन
Rajasthan: Lawrence gang members in a high-security prison cause trouble by damaging CCTV cameras
अजमेर सेंट्रल जेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान की हाई सिक्योरिटी जेल में अपने बैरक के भीतर लगे सुरक्षा कैमरों को तोड़ने और क्षति पहुंचाने के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने लॉरेंस गिरोह के दो खतरनाक बंदियों को गिरफ्तार कर लिया है। जेल प्रशासन की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों बंदियों को अपनी हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


छत पर मिले थे कैमरों के टुकड़े
जेल प्रशासन को 22 सितंबर की रात बैरक संख्या एक के ब्लॉक संख्या एक में स्थित सेल नंबर तीन और सेल नंबर पांच के सीसीटीवी कैमरे गायब मिले थे। सूचना पर जेल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरी जगह का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों को ब्लॉक की छत पर टूटे हुए सीसीटीवी कैमरों के कई टुकड़े पड़े मिले। इसके बाद अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में दोनों कैमरों की पुरानी रिकॉर्डिंग खंगाली। पुरानी फुटेज देखने के बाद इस पूरी साजिश और तोड़फोड़ की घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


फुटेज में पत्थर फेंकते दिखा बंदी
कंट्रोल रूम के फुटेज में लाखासर, हनुमानगढ़ निवासी बंदी सुमित कुमार सेल नंबर तीन के अंदर बने शौचालय की दीवार पर चढ़ता हुआ दिखाई दिया। फुटेज में सुमित कुमार के हाथ में पत्थर था और वह कैमरे की तरफ पत्थर फेंकता हुआ नजर आ रहा था। रिकॉर्डिंग से खुलासा हुआ कि 4 सितंबर की सुबह करीब 7:15 बजे तक सेल नंबर तीन का कैमरा सही तरीके से काम कर रहा था, जिसके बाद उसकी रिकॉर्डिंग बंद हो गई। ठीक इसी प्रकार सेल नंबर पांच का कैमरा भी उसी दिन सुबह करीब 7:12 बजे तक रिकॉर्डिंग कर रहा था और उसके बाद अचानक बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय संपत्ति को पहुंचाया बड़ा नुकसान
रिकॉर्डिंग में हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी एक अन्य बंदी रामबीर पुत्र सत्यवीर भी सेल के भीतर आता हुआ दिखाई दिया। इसके कुछ ही देर बाद सुमित शौचालय की दीवार पर चढ़कर कैमरे के पास पहुंचने का प्रयास करता हुआ दिखा और इसके तुरंत बाद कैमरे की रिकॉर्डिंग पूरी तरह बंद हो गई। जेल प्रशासन ने अपनी पुलिस रिपोर्ट में दोनों बंदियों पर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने विभिन्न कानूनी धाराओं में मामला दर्ज करके अब दोनों बंदियों को आपराधिक मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed