फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RBSE 12th Result 2025 Out Rajasthan Board Class 12 Result Topper List Marksheet Download Roll Number Check

RBSE 12th Result: बारहवीं का परिणाम जारी, आर्ट्स में अनुप्रिया, कॉमर्स में कंगना तो साइंस में प्रीति टॉपर

Thu, 22 May 2025 05:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 May 2025 05:44 PM IST
सार

RBSE 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। अमर उजाला पर परिणाम देखने के लिए आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

विज्ञापन
RBSE 12th Result 2025 Out Rajasthan Board Class 12 Result Topper List Marksheet Download Roll Number Check
12वीं का परिणाम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। इस बार की सबसे अहम बात यह रही कि विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के नतीजे एक साथ शाम 5 बजे जारी किए गए। साइंस का रिजल्ट 98.43%, कॉमर्स का 99.07% और आट्र्स का 97.78% रहा। तीनों सब्जेक्ट में गर्ल्स टॉपर रही हैं। आट्र्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए हैं। कॉमर्स में कंगना के 99.20% और साइंस में प्रीति के 99.80% नंबर आए हैं।
विज्ञापन



8.93 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा 
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 8,93,616 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से विज्ञान संकाय के 2,73,984, वाणिज्य संकाय के 28,250 और कला संकाय के 5,87,475 विद्यार्थी थे। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3,907 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षाएं 6 मार्च से प्रारंभ हुई थीं और राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुचारु रूप से संपन्न हुईं थी।
विज्ञापन




एक साथ परिणाम घोषित करने की परंपरा बरकरार 
RBSE ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीनों संकाय साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का परिणाम एक साथ घोषित कर विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान किया है। बोर्ड का मानना है कि इस निर्णय से छात्रों में किसी प्रकार की तुलना या मानसिक दबाव नहीं बनता और पारदर्शिता बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, शाम पांच बजे तीनों संकायों के नतीजे एक साथ देखें    

पिछले वर्ष का प्रदर्शन 
2024 के परिणामों पर नजर डालें तो तीनों संकायों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। वाणिज्य संकाय में 26,622 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 98.95% पास हुए थे। लड़कियों का सफलता प्रतिशत 99.51% जबकि लड़कों का 98.66% रहा। कला संकाय सबसे बड़ा संकाय रहा, जिसमें 5.78 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 96.88% विद्यार्थी सफल रहे। लड़कियों की सफलता दर 97.86% और लड़कों की 95.80% रही। विज्ञान संकाय में 2.60 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, और पास प्रतिशत 97.73% रहा। इसमें भी लड़कियों का प्रदर्शन 98.90% के साथ बेहतर रहा, जबकि लड़कों का 97.08% रहा।



सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रही 
बोर्ड प्रशासन ने इस बार परीक्षा आयोजन से लेकर मूल्यांकन और परिणाम जारी करने तक पारदर्शिता बनाए रखी। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी निगरानी की गई थी और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच समयबद्ध तरीके से की गई।



छात्र-छात्राओं की मेहनत रंग लाई 
बोर्ड ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा परिणामों में काफी सुधार देखने को मिला है। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक वर्ग तीनों ही इस परिणाम से संतुष्ट नजर आए। परीक्षा परिणामों को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है।


शिक्षा मंत्री का संदेश 
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम घोषित होने के बाद सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और करियर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने असफल विद्यार्थियों से भी निराश न होने का आग्रह किया और कहा कि यह केवल एक पड़ाव है, सफलता के कई द्वार खुले हैं।

अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका सराहनीय 
बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा व बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी । उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि छात्रों की सफलता में इन दोनों वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग से ही विद्यार्थी चुनौतियों को पार कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed