RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक किया गया। आरबीएसई मई 2025 में 12वीं की वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम की घोषणा होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भी अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE Board Class 12 Result 2025: करीब 11 लाख विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार
इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में तकरीबन 11 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदेशभर में 6,187 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरूआत मनोविज्ञान विषय की परीक्षा से हुई। परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की गईं। पिछले वर्ष बोर्ड ने 20 मई को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे। ऐसे में संभावना है कि इस वर्ष भी नतीजों की घोषणा मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक होने की उम्मीद है।
अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड़) दर्ज करना होगा। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।
Rajasthan Board 12th Result: परिणाम में शामिल होंगे ये विवरण
परिणाम पत्र में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। छात्रों को मार्कशीट पर लिखे विवरण को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए क्योंकि उनकी मूल मार्कशीट इसके आधार पर ही प्रिंट की जाएगी। परिणाम की मूल प्रति बाद में स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
RBSE 12वीं 2024: परीक्षा परिणाम के आंकड़े
| विवरण |
आंकड़े |
| कुल पंजीकृत परीक्षार्थी |
8,65,194 |
| कुल उपस्थित परीक्षार्थी |
8,54,064 |
| कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी |
8,30,135 |
| विज्ञान उत्तीर्ण प्रतिशत |
97.73% |
| कला उत्तीर्ण प्रतिशत |
98.95% |
| वाणिज्य उत्तीर्ण प्रतिशत |
96.88% |
2024 में घोषित परीक्षाफल के आंकड़े बताते हैं कि तीनों संकायों में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया था। विज्ञान संकाय में जहां लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.08% रहा, वहीं लड़कियों ने 98.90% की शानदार सफलता दर हासिल की। वाणिज्य संकाय में भी लड़कियों ने बाजी मारी, जहां उनका परिणाम 99.51% रहा जबकि लड़के 98.66% पर रहे। कला संकाय में भी लड़कों के 95.80% के मुकाबले लड़कियों ने 97.86% का परिणाम देकर श्रेष्ठता साबित की।
Rajasthan Board Result 2025: आरबीएसई परिणाम अवलोकन तालिका
| विवरण |
आंकड़े |
| बोर्ड का नाम |
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर |
| संक्षेपाक्षर |
आरबीएसई (RBSE) |
| स्थापना वर्ष |
1957 |
| स्थान |
अजमेर |
| आरबीएसई बोर्ड परीक्षा का नाम |
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा |
| शैक्षणिक सत्र |
2024-25 |
| परीक्षा तिथि |
6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक |
| आरबीएसई बोर्ड परिणाम तिथि, समय |
मई 2025 (अपेक्षित) |
| आधिकारिक वेबसाइट |
Rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in |
| रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट |
यहां क्लिक करें |
RBSE Rajasthan Board 12th Re-Evaluation: आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की पुनर्मूल्यांक प्रक्रिया
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा के बाद, जो छात्र अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद, संशोधित अंकों को अंतिम माना जाएगा।
RBSE Board 12th Compartmental Exam: कंपार्टमेंटल परीक्षा
जो छात्र एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए परीक्षा पास करने का एक और अवसर दिया जाएगा। उन्हें जून 2025 में कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरना होगा।
Rajasthan Board Result 2024: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
- सबसे पहले छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
- अब यहां पर उपलब्ध विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड चुनें।
- अब 12वीं कक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- आप चाहें तो यहां उपलब्ध बटन की मदद से परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
- RBSE Board 10th Result 2025 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- 2025 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
- आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, आरबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 9 अप्रैल, 2025 तक पेन और पेपर मोड में हुई।
- राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
- आरबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट मई 2025 (संभावित रूप से) में घोषित होने की उम्मीद है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 उत्तीर्ण प्रतिशत क्या है?
आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
एक बार जारी होने के बाद मैं इंटरमीडिएट आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2025 कहां देख सकता हूं?
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम एक बार जारी होने के बाद अमर उजाला की परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
आरबीएसई 12वीं स्कोरकार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
परिणाम घोषित होने के बाद, आरबीएसई 12वीं के स्कोरकार्ड अमर उजाला की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।