फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Rajasthan Board Exams Begin Tomorrow, 19.90 Lakh Students Will Appear; Strict Vigil at 6,194 Centers

Rajasthan: राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं कल से, 19.90 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा; 6194 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

Wed, 11 Feb 2026 08:39 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 08:39 PM IST
सार

Rajasthan Board Exams: राजस्थान बोर्ड की 10वीं, 12वीं सहित अन्य परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। 19.90 लाख विद्यार्थी 6194 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सीसीटीवी निगरानी, उड़नदस्ते और अभय कमांड सेंटर से मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Ajmer: Rajasthan Board Exams Begin Tomorrow, 19.90 Lakh Students Will Appear; Strict Vigil at 6,194 Centers
राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं सहित अन्य परीक्षाएं गुरुवार 12 फरवरी से प्रदेशभर में प्रारंभ होंगी। इस वर्ष कुल 19 लाख 90 हजार 57 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया है। परीक्षाओं का आयोजन राज्य के 6 हजार 194 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। बोर्ड प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन

 
विभिन्न परीक्षाओं में पंजीकृत विद्यार्थियों का विवरण
बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, इस वर्ष सेकेंडरी परीक्षा (कक्षा 10) में 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थी शामिल होंगे। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (कक्षा 12) के लिए 9 लाख 10 हजार 9 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 817 तथा वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में 4 हजार 122 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा संचालन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन


राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नकल रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। उड़नदस्तों की तैनाती की गई है और विशेष जांच दल गठित किए गए हैं, जो औचक निरीक्षण करेंगे। इस वर्ष जिलों में अभय कमांड सेंटर से भी परीक्षाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।


पढ़ें- हंगामे के बीच बजट पेश: वित्त मंत्री ने किस कवि की पंक्तियां पढ़ीं, किरोड़ी की डोटासरा को पर्ची की चर्चा क्यों?
 
विद्यार्थियों के लिए दिशा-निर्देश
बोर्ड सचिव ने परीक्षार्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और आवश्यक सामग्री साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।
 
समन्वय से होगा सफल संचालन
परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए शिक्षक, केंद्राध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं। बोर्ड प्रशासन का लक्ष्य है कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में बिना किसी बाधा के संपन्न हों और विद्यार्थियों को निष्पक्ष मूल्यांकन का अवसर मिले। ये परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed