फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Amid uproar, Diya Kumari presented Rajasthan Budget 2026-27, Kirodi's slip to Dotasara is in news

हंगामे के बीच बजट पेश: वित्त मंत्री ने किस कवि की पंक्तियां पढ़ीं, किरोड़ी की डोटासरा को पर्ची की चर्चा क्यों?

Wed, 11 Feb 2026 08:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Feb 2026 08:01 PM IST
सार

Rajasthan Budget 2026-27: राजस्थान विधानसभा में बजट 2026-27 पेश करते समय स्कूल मरम्मत के प्रावधान, मेंटल हेल्थ घोषणा और नेताओं की टिप्पणियों को लेकर सदन में हंगामा हुआ। इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा की पर्ची और विपक्ष के तंज चर्चा का केंद्र रहे।

विज्ञापन
Amid uproar, Diya Kumari presented Rajasthan Budget 2026-27, Kirodi's slip to Dotasara is in news
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में बजट 2026-27 पेश किया। इस बार वे लाल-सफेद बंधेज ‘फागुनिया’ साड़ी पहने नजर आईं। इससे पहले 19 फरवरी 2025 को भी वे इसी रंग की चुनरी पहनकर सदन में आई थीं। बजट के दौरान स्कूलों के जर्जर भवनों की मरम्मत को लेकर की गई, जिसपर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। दीया कुमारी ने बजट में जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए 550 करोड़ रुपये की घोषणा की। इस पर कांग्रेस विधायक गोविंद सिह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में 33 हजार स्कूल भवन जर्जर हैं, जिन्हें मरम्मत के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। डोटासरा बोले कि इस सरकार को डूब मरना चाहिए।

विज्ञापन

 
सदन में कई मौकों पर डोटासरा ने दिया कुमारी और सीएम भजनलाल पर भी तंज कसे। वित्त मंत्री ने कहा कि राजस्थान टॉप अचीवर्स रहा है, और इसे पूरे राज्य का गर्व मानना चाहिए। डोटासरा ने हंसते हुए कहा कि भाषण मत दीजिए, बजट पढ़िए। सदन में जब बार-बार सीएम भजनलाल की टेबलपर पानी का ग्लास बदला जा रहा था तो डोटासरा बोले कि ये जो पानी का ग्लास बदला जा रहा है उसे पी भी लो, वो बेचारा बार-बार ग्लास बदल रहा है।
विज्ञापन

 

Amid uproar, Diya Kumari presented Rajasthan Budget 2026-27, Kirodi's slip to Dotasara is in news
गोविंद सिंह डोटासरा और डॉ. किरोड़ी लाल मीणा। - फोटो : अमर उजाला

बजट के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किरोड़ी लाल मीणा की ओर से डोटासरा को भेजी गई पर्ची को लेकर रही। दरअसल, किरोड़ी लाल मीणा सदन में बजट शुरू होने के करीब 14 मिनट बाद पहुंचे। इसके बाद भी वे सदन में अंदर-बाहर आते-जाते रहे। कुछ मौकों पर विपक्ष ने उन्हें टोक भी दिया कि बजट भाषण इतना बोरियत भरा है कि किरोड़ी लाल मीणा भी नींद ले रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि कृषि मंत्री सो रहे हैं, जिस पर किरोड़ी ने हंसते हुए कहा कि मैं अपनी तरह से जगा हुआ हूं। इसके बाद किरोड़ी ने एक पर्ची लिखी और डोटासरा को भेजी। जब यह घटना हो रही थी कि कई विधायक इसे टकटकी लगाकर देख रहे थे। 

पढ़ें- 6.10 लाख करोड़ का राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग और 30 हजार युवाओं को ब्याज मुक्त लोन समेत जयपुर पर बड़ा फोकस
 
वहीं, बजट पेश करते हुए दिया कुमारी ने कवि सोहनलाल द्विवेदी की पंक्तियां पढ़ीं। उन्होंने कहा कि ‘चलो नई मिसाल हो, जलो नई मिसाल हो, बढ़ो नया कमाल हो, झुको नहीं, रुको नहीं, बढ़े चलो’। इसके माध्यम से उन्होंने कहा कि सरकार समर्पण भाव के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगी।
 
वित्त मंत्री ने सदन में कहा कि ‘कम भोज, कम बोझ, अधिक भरोसा और तेज फैसले’ यही हमारी डबल इंजन की सरकार का सिद्धांत है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देते हुए जिला मुख्यालयों में मेंटल हेल्थकेयर सेल की स्थापना की घोषणा भी की, जिस पर सदन में हंसी और ठहाके सुनाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed