फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Board 10th and 12th exam date extend due to reet exam

Rajasthan Board Paper Exam Date: मार्च के पहले हफ्ते में हो सकती हैं राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं, रीट बना कारण

Thu, 12 Dec 2024 01:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 01:40 PM IST
सार

अब राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12 वीं की परीक्षाएं मार्च के पहले हफ्ते में कराने जा रहा है। पहले ये परीक्षाएं फरवरी में होना थीं। बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा जल्द कर सकता है। परीक्षा के कार्यकम में बदलाव राजस्थान रीट की परीक्षा के कारण हुआ है। रीट का आयोजन भी राजस्थान बोर्ड कर रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Board 10th and 12th exam date extend due to reet exam
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब राजस्थान बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं की परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। इनकी तारीखें आगे बढ़ा दी गई है। अब मार्च के पहले हफ्ते में बोर्ड की परीक्षाएं हो सकती हैं। पूर्व में ये परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होनी थीं। राजस्थान बोर्ड  रीट की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को कर रहा है। इस वजह से बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं का कार्यक्रम आगे खिसका दिया गया है।

विज्ञापन


बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि रीट के लिए बोर्ड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसकी वजह से अब दो जिम्मेदारियां बोर्ड को निभाना है। सभी परीक्षाएं बेहतर ढंग से आयोजित हो सके। इस वजह से बोर्ड 10वीं और 12 वीं की परीक्षाओं को आगे बढ़ा रहा है। दोनों परीक्षाएं एक ही समय पर करवाना संभव नहीं है। दोनों ही परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं।  बोर्ड की सेकेंडरी  और सीनियर सेकेंडरी  की परीक्षा में करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


5 से 10 मार्च के बीच शुरू होंगी परीक्षा 
बोर्ड की परीक्षा अब 5 से 10 मार्च के बीच शुरु हो सकती हैं।  फिलहाल बोर्ड ने  परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया  है। ये केवल संभावना है, जो बोर्ड सूत्र बता रहे हैं।  सीनियर सेकेंडरी  की प्रेक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2025 में ही शुरू करवाकर पूरी करवा ली जाएंगी। इस अवधि में रीट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहने से बोर्ड को तैयारी करने में भी कोई खास परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में बोर्ड परीक्षा का यह था कार्यक्रम 
बोर्ड द्वारा पूर्व में सालाना मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत सीनियर सेकेंडरी एवं वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं 20 फरवरी और सेकेंडरी व प्रवेशिका की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया गया था, लेकिन अब इसे भी बदल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed