फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Crime: Goons assault and vandalize Dalit woman, demolish tin shed with JCB over land dispute

Rajasthan: दबंगों ने बुजुर्ग दलित महिला को पीटा... बाल पकड़कर घसीटा भी, फिर आशियाने पर चला दिया बुलडोजर; तनाव

Sat, 11 Oct 2025 10:10 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 11 Oct 2025 10:10 PM IST
सार

Ajmer Crime: अजमेर के मदार क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दलित महिला से मारपीट और टीन शेड तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी रवि और रेणु गहलोत के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Ajmer Crime: Goons assault and vandalize Dalit woman, demolish tin shed with JCB over land dispute
दलित महिला को पीटकर घसीटने और टीन का मकान तोड़ने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के मदार स्थित इंदिरा नगर में जमीन विवाद के चलते दलित महिला के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने न केवल महिला को पीटा, बल्कि उसके प्लॉट पर बने टीन शेड को जेसीबी मशीन से तोड़ डाला। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

 
‘बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा गया’
अलवर गेट थाना क्षेत्र के एएसआई बाबूलाल के अनुसार, 10 अक्तूबर 2025 को 60 वर्षीय ललिता कुमारी पत्नी किशनलाल सोगरा (जाति कोली), निवासी इंदिरा नगर मदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में महिला ने बताया कि उसका एक प्लॉट उसी क्षेत्र में स्थित है, जिस पर रवि गहलोत माली और रेणु गहलोत कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी जेसीबी मशीन लेकर आए और जबरन उसके प्लॉट में बने तीन टीन शेड और बाउंड्री दीवार को तोड़ दिया। जब ललिता कुमारी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अलवर सांप्रदायिक तनाव: भीड़ ने नारेबाजी कर किया परिवार पर हमला, गोली लगने से घायल युवक की मौत; प्रदर्शन तेज

 
जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और धमकियां जारी
महिला ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और लगातार धमकियां दीं। उसने कहा कि घटना के बाद भी उसे और उसके परिवार को डराया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
 
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। एएसआई बाबूलाल ने बताया कि आरोपियों रवि गहलोत और रेणु गहलोत के खिलाफ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि घटना की पूरी जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ‘गुस्से में था मैं’: सांसद राजकुमार रोत को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, किया यह खुलासा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed