‘गुस्से में था मैं’: सांसद राजकुमार रोत को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, किया यह खुलासा
Death Threat To MP Rajkumar Roat: बीएपी सांसद राजकुमार रोत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी चंद्रवीर सिंह परिहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में यह कमेंट किया था और बाद में डिलीट कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा-डूंगरपुर से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) सांसद राजकुमार रोत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में यह टिप्पणी की थी।
लाइव प्रेसवार्ता के दौरान दी गई थी धमकी
जानकारी के मुताबिक, यह मामला 7 अक्तूबर का है। सांसद राजकुमार रोत उदयपुर में आदिवासी मुद्दों को लेकर एक प्रेसवार्ता कर रहे थे, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया पर की जा रही थी। इसी दौरान बांसवाड़ा निवासी चंद्रवीर सिंह परिहार ने लाइव में कमेंट किया कि जो कोई राजकुमार रोत को गोली मारेगा, मैं उसे 1 करोड़ रुपये इनाम दूंगा। यह कमेंट तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद सांसद की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चिंता बढ़ गई।
वहीं, सांसद ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए उदयपुर साइबर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने साइबर जांच शुरू की और आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली।
संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी
गिर्वा डीएसपी सूर्यवीर सिंह के अनुसार, उदयपुर और डूंगरपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने जांच के बाद आरोपी चंद्रवीर सिंह परिहार (65), निवासी धूल जी का गड़ा, थाना लोहारिया, जिला बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने धमकी देने की बात कबूल की।
यह भी पढ़ें- अलवर सांप्रदायिक तनाव: भीड़ ने नारेबाजी कर किया परिवार पर हमला, गोली लगने से घायल युवक की मौत; प्रदर्शन तेज
‘नशे में किया कमेंट, अब पछतावा है’
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में सोशल मीडिया लाइव पर यह कमेंट किया था। जब होश आया तो उसने पोस्ट को डिलीट कर दिया। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने पहले सांसद के बारे में कुछ आपत्तिजनक पोस्टें देखी थीं, जिससे गुस्से में उसने यह टिप्पणी कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई
इस घटना के बाद सांसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की धमकियां गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए साइबर निगरानी को और सख्त किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Suicide: राजस्थान के दो घरों में पसरा मातम; जयपुर और सीकर में आठ लोगों की आत्महत्या से हड़कंप
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.