{"_id":"65bba5eae90e7d14930e4dc7","slug":"adm-chandan-dubey-inspected-jhunjhunu-gram-panchayats-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भजनलाल सरकार के आदेश के बाद एक्शन मोड में अधिकारी, एडीएम दुबे ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भजनलाल सरकार के आदेश के बाद एक्शन मोड में अधिकारी, एडीएम दुबे ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण
Thu, 01 Feb 2024 07:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 01 Feb 2024 07:38 PM IST
सार
एडीएम चंदन दुबे ने झुंझुनू में ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ग्राम पंचायत के सभा भवन पर ताला लगा हुआ मिला। एडीएम ने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एडीएम दुबे ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आदेश के बाद प्रदेश सरकार के अधिकारी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अधिकारियों द्वारा विभागों और कार्यालयों का दौरा कर निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) चंदन दुबे ने झुंझुनू में ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सिर्फ ग्राम पंचायत नयासर में ईमित्र संचालक ही मौजूद मिला। वहीं, ग्राम पंचायत के सभा भवन पर ताला लगा हुआ मिला।
विज्ञापन
इसी तरह ग्राम पंचायत आबूसर में केवल ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक और कृषि पर्यवेक्षक ही उपस्थित मिले। अन्य स्टाफ मौजूद नहीं था। एडीएम दुबे ने बताया कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह औचक निरीक्षण होते रहेंगे। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन