फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Acid thrown on younger brother's family in shop dispute

Rajasthan: बूंदी में चूड़े की दुकान के विवाद में भाई के परिवार पर फेंका एसिड, दंपती समेत दोनों पुत्र झुलसे

Wed, 25 Jan 2023 11:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 25 Jan 2023 11:09 AM IST
सार

दुकान के विवाद में एक ही परिवार के दो लोगों में मारपीट और एसिड अटैक का मामला सामने आया है। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य एसिड से बुरी तरह झुलस गए हैं।

विज्ञापन
Acid thrown on younger brother's family in shop dispute
परिवार पर फेंका एसिड - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शहर के कोतवाली थाना इलाके के मनोहर बावड़ी क्षेत्र निवासी एक ही परिवार के दो पक्षों में दुकान को लेकर विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार सदस्यों पर एसिड अटैक कर उन्हें झुलसा दिया है। एसिड अटैक से तबस्सुम और उसका पति मोहम्मद इकबाल, पुत्र आरिश और आहिल झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बूंदी शहर के मनोहर बावड़ी निवासी तबस्सुम निशा अपने पति मोहम्मद इकबाल और पुत्र आरिश, आहिल के साथ मंगलवार दोपहर दो बजे पुराने चूड़ी मार्केट स्थित अपनी चूड़े की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी तबस्सुम की जेठानी जेबुन्निसा, जेठ इलियास खान, देवर आमिर खान, सरजील उर्फ पिंसू पुत्र इलियास खान, वसीम गौरी पुत्र इस्माइल ने एक राय होकर दुकान पर आते ही वसीम ने महिला का हाथ पकड़ा और जेबुन्निसा जेठानी और उसके पुत्र सरजील उर्फ पिंसू ने तबस्सुम के चेहरे और आंखों पर एसिड फेंक दिया। हादसे में तबस्सुम का चेहरा और आंख झुलस गई। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


जान से मारने का आरोप
महिला तबस्सुम के पति मोहम्मद इकबाल जब उसको बचाने आया तो उस पर भी रिश्तेदारों ने एसिड फेंक कर उसे भी जान से मारने की कोशिश की। एसिड अटैक के कारण तबस्सुम का पति मोहम्मद इकबाल, दोनों पुत्र आरिश, आहिल भी झुलस गए। यहां मौजूद सोहेल खान पुत्र मोहम्मद इलियास और दो-तीन अन्य व्यक्तियों ने उन्हे छुड़ाया। रिपोर्ट में बताया कि इनके बीच एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। महिला थाना पुलिस ने फरियादी तबस्सुम की रिपोर्ट पर जेबुन्निसा, इलियास खान, आमिर खान, वसीम गोरी, सरजील उर्फ पिंसू के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed