फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused of stealing cables from public wells of Jhunjhunu arrested

Jhunjhunu: सार्वजनिक कुओं से केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नशे के खर्च के लिए करता था चोरी

Fri, 14 Apr 2023 09:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Apr 2023 09:35 AM IST
सार

झुंझुनूं की चिड़ावा थाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। जो नशे की लत को पूरी करने के लिए लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। चिड़ावा पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी के साथ पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Accused of stealing cables from public wells of Jhunjhunu arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चिड़ावा पुलिस ने गिडानिया गांव में सार्वजनिक कुओं से केबल चोरी करने वाले आरोपी वीरेंद्र उर्फ कालू निवासी घरड़ाना को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि नवीना सरपंच ग्राम पचायंत गिडानिया ने रिपोर्ट दी थी कि खुडोत में 17 जनवरी 2023 को स्कूल के सामने एवं फील्ड के पास के कुएं पर केबल की चोरी हुई। इसके बाद 19 फरवरी 2023 को फिर से खुडोत के दोनों कुओं से तथा गिडानिया के ब्रहामणों के मोहल्ले वाले सावर्जनिक नलकूप से केबल चोरी हुई। इस मामले में उच्चधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। इसके बाद आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। चिड़ावा पुलिस ने अन्य केबल चोरी करने के मामले में भी इससे पहले भी विवेकानंद उर्फ छोटिया पुत्र हरीशचंद जाति जाट उम्र 32 साल निवासी रायपुर घरडाना पुलिस थाना सिंघाना को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


चोरी के एक अन्य मामले में भी एक आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं एक अन्य चोरी के मामले में भी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चिडावा वार्ड नंबर 10 में सुने मकान से नकदी और जेवरात चोरी करने वाले आरोपी मनोज उर्फ मोनू पुत्र रोहिताश जाति अहिर उम्र 28 साल निवासी धनावा थाना कोल जिला रेवाड़ी हरियाणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed