फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ACB arrested Sikar Sarpanch for taking bribe of two lakhs

Rajasthan: दो लाख की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार, बिल पास करवाने के लिए मांगा था कमीशन

Sat, 24 Sep 2022 08:00 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 24 Sep 2022 08:00 AM IST
सार

जैतूसर सरपंच ने एक निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद भी बिल का भुगतान नहीं किया और उसने कमीशन की मांग की। जिसके बाद पीड़ित ने एसीबी से शिकायत कर दी।

विज्ञापन
ACB arrested Sikar Sarpanch for taking bribe of two lakhs
गिरफ्तार सरपंच - फोटो : Social Media

विस्तार

एसीबी ने सीकर जिले के रींगस में एक सरपंच को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने निर्माण कार्य का बिल पास करवाने के एवज में दो लाख दस हजार रुपए कमीशन की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने इस मामले में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता मोहन लाल यादव निवासी ढोढसर ने 13 सितंबर को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि जैतूसर ग्राम पंचायत क्षेत्र में उसने अपनी फर्म के नाम से टेंडर जारी करवाकर निर्माण कार्य करवाए थे। निर्माण कार्य पूरे हो जाने के बाद भी पंचायत की ओर से बिलों का भुगतान नहीं किया गया। सरपंच श्रवण कुमार ने शिकायतकर्ता से 20 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 2 लाख 10 हजार रिश्वत की मांग की। तभी बिल की भुगतान करने बात कही।

विज्ञापन


मोहन लाल यादव की शिकायत के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया और ट्रैप की कार्यवाही की। 23 सितंबर को सरपंच श्रवण कुमार ने मोहन लाल को पैसे के साथ बुलाया। जिसके बाद जैसे ही मोहनलाल पैसे लेकर पहुंचा सरपंच ने उसे अपनी कार में बिठा लिया और रिश्वत ले ली। जिसके बाद ऐन मौके पर एसीबी टीम ने सरपंच को दबोच लिया। एसीबी ने आरोपी श्रवण कुमार से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed