फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ACB action in Sirohi SI arrested for taking bribe of four lakhs

Rajasthan: सिरोही में चार लाख की रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार, वकील और दलाल को भी एसीबी ने दबोचा

Thu, 22 Sep 2022 09:43 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 22 Sep 2022 09:43 AM IST
सार

दुष्कर्म आरोपी से एसआई ने दस लाख रुपये की मांग की थी। जिसके बाद मामला पांच लाख रुपये में तय हुआ। इसी बीच पीड़ित ने एसीबी को शिकायत कर दी। जैसे ही आरोपियों ने पैसे लिए, एसीबी ने उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन
ACB action in Sirohi SI arrested for taking bribe of four lakhs
रिश्वत लेने के तीनों आरोपी - फोटो : Social Media

विस्तार

एसीबी ने सिरोही में बड़ी कार्रवाई की है। जिले के मंडार थानाधिकारी अशोक सिंह को चार लाख रुपए की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है। एसीबी ने थानाधिकारी के साथ एक वकील और एक दलाल को भी पकड़ा है। आरोपियों ने पीड़ित से दुष्कर्म केस को हल्का करने की एवज में 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जालोर एसीबी के एसीपी महावीर सिंह राणावत ने बताया कि पीड़ित मुकेश प्रजापत ने उनको शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसके खिलाफ गुजरात की एक महिला ने मंडार थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस केस में मदद करने और मामले को हल्का करने की एवज में मंडार थाना प्रभारी एसआई अशोक सिंह चारण, एडवोकेट अभिमन्यु सिंह ने दलाल अनिल सिंह के जरिए 10 लाख रुपए मांगे। परिवादी ने बताया कि तीनों आरोपी रिश्वत देने के लिए उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया।

विज्ञापन


पीड़ित से पांच लाख रुपये लेने का सौदा किया गया। जिसमें से एक लाख रुपये मंगलवार को दिए गए। वहीं चार लाख रुपये बुधवार को देना तय हुआ। इसी दौरान एसीबी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप की कार्रवाई की। पीड़ित बुधवार सुबह चार लाख रुपए लेकर आरोपियों को देने गया। जैसे ही एडवोकेट और दलाल ने चार लाख रुपए लिए, एसीबी ने दोनों को दबोच लिया। वहीं जोधपुर एसीबी की टीम ने मंडार थाने से अशोक सिंह को हिरासत में ले लिया। एसीबी सभी आरोपियों को लेकर सिरोही पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed