फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A woman died due to electric shock from a flex hoarding of government schemes

Kekri News: सरकारी योजनाओं का फ्लैक्स होर्डिंग बना जानलेवा, करंट आने से महिला की मौत; गुस्साए लोग बैठे धरने पर

Sat, 18 Jan 2025 12:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 18 Jan 2025 12:32 PM IST
सार

Kekri: केकड़ी क्षेत्र के एक गांव में पंचायत भवन के बाहर सरकार की योजना के प्रचार के लिए लगे फ्लैक्स होर्डिंग में करंट आ जाने से एक महिला की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ धरने पर बैठ गए, जो बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा लिखित आश्वासन देने पर माने।

विज्ञापन
A woman died due to electric shock from a flex hoarding of government schemes
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह हादसा केकड़ी क्षेत्र में सावर थाना क्षेत्र के गांव आलोली में हुआ। यहां ग्राम पंचायत भवन की चारदीवारी पर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रचार का एक बड़ा फ्लैक्स लगाया हुआ है। इसी के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शनिवार को सुबह गांव की एक महिला ग्राम पंचायत भवन के बाहर दीवार पर लगी मनरेगा लिस्ट में अपना नाम देख रही थी, तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम आलोली निवासी चंता देवी (35) पत्नी बाबूलाल मीणा शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर के सामने स्थित ग्राम पंचायत भवन की दीवार पर लगी मनरेगा लिस्ट में अपना नाम देखने गई थीं। इस दौरान महिला ग्राम पंचायत भवन के बाहर लगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के फ्लेक्स बैनर से टच हो गई। बैनर के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिसके चलते बैनर की फ्रेम में करंट दौड़ गया। बैनर के संपर्क में आते ही महिला करंट की चपेट में आ गई और लोहे की फ्रेम से चिपक गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। पहले तो ग्रामीण कुछ समझ नहीं पाए, फिर माजरा समझ में आते ही मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने बांस की सहायता से महिला को फ्रेम से दूर किया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विद्युत लाइन को बंद किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सावर थाना प्रभारी बनवारी लाल मय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। इसी दौरान मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जेईएन सुभाष ने लिखित में मुआवजे देने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को अपनी कस्टडी में लिया। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सावर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed