फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A high speed dumper took the life of an elderly bike rider

Kekri News: तेज रफ्तार डंपर ने ली बाइक सवार बुजुर्ग की जान, डंपर जब्त कर थाने लाते समय फिर हुआ हादसा

Sat, 14 Dec 2024 12:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 14 Dec 2024 12:04 PM IST
सार

Kekri: केकड़ी में शुक्रवार देर शाम पुराने कोटा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। उसे एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा डंपर जब्त कर थाने लाते समय फिर डंपर पलट गया, जिससे एक कांस्टेबल घायल हो गया।

विज्ञापन
A high speed dumper took the life of an elderly bike rider
तेज रफ्तार डंपर ने ली बाइक सवार बुजुर्ग की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी थाना क्षेत्र में ग्राम नाईखेड़ा और मोलकिया के बीच एक तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्राम सलारी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

विज्ञापन


एंबुलेंस की सहायता से घायल बुजुर्ग को केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अजमेर रेफर किया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची परिवार में कोहराम मच गया। जगदीश गुर्जर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद डंपर फिर पलटा, कांस्टेबल घायल
हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया और कांस्टेबल जीतराम उसे थाने ले जा रहे थे, लेकिन डंपर रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे जीतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रही पुलिस की गाड़ी ने तुरंत उन्हें राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध बजरी परिवहन से हो रहे हैं सड़क हादसे
बताया गया कि दुर्घटना कारित करने वाला डंपर अवैध बजरी परिवहन से जुड़ा है। इस हादसे ने एक बार फिर इलाके में अवैध बजरी खनन व परिवहन की खतरनाक गतिविधियों को उजागर कर दिया। क्षेत्र के लोग लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं कि बजरी से भरे डंपरों की तेज रफ्तार व लापरवाही से आये दिन हादसे हो रहें हैं।


रात के समय इन वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार से सड़कों पर आवाजावी ही खतरनाक व असुरक्षित बन चुकी हैं। इन डंपरों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग न केवल हादसों का कारण बन रही है, बल्कि कई मासूम जिंदगियां भी लील चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और डंपरों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed