{"_id":"5f02fc0d8ebc3e433d5999f0","slug":"99-new-cases-of-coronavirus-infection-and-three-deaths-registered-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 99 नए मामले और तीन मौतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 99 नए मामले और तीन मौतें दर्ज
Mon, 06 Jul 2020 03:55 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 06 Jul 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
राजस्थान में कोरोना संक्रमण से सोमवार को तीन और लोगों की मौत हो गई जिसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 459 हो गई है। इसके अलावा अब तक के सबसे अधिक 99 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 20263 हो गई जिनमें से 3836 रोगी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अजमेर में दो संक्रमितों की मौत हो गई। दूसरे राज्य के एक अन्य रोगी की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 459 हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गई है जबकि जोधपुर में 59, भरतपुर में 39, कोटा में 24,अजमेर में 21, बीकानेर में 17, नागौर में 12 और धौलपुर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 31 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए। इनमें भरतपुर में 27, जयपुर में 24, अलवर में 12, कोटा में नौ, झुंझुनू में आठ, दौसा में पांच नए मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
विज्ञापन