फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   82 year old woman raped in Dungarpur accused punched her private part

Rajasthan: 82 साल की बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में घूसे मारे, तड़प-तड़पकर मौत

Sun, 05 Jun 2022 06:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Jun 2022 06:19 PM IST
सार

मृतका की पोती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
82 year old woman raped in Dungarpur accused punched her private part
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर में दरिंदगी का मामला सामने आया है। जिले के कावुड़ी गांव में एक 42 साल के व्यक्ति ने 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर नशे में धुत आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर घूसे मारे और हाथ भी घुसा दिया। साथ ही धारदार हथियार से वार कार उसे घायल भी कर दिया। आरोपी की दरिंदगी से लहूलुहान हुई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की पोती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बुजुर्ग महिला की पोती ने कुआं थाने पुलिस को बताया कि कावुड़ी गांव में उसके दादा-दादी अलग घर में रहते हैं। शुक्रवार रात को वह दादा-दादी को खाना खिलाने घर गई थी। वहां से वापस लौटने पर उसे उनके जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वह वहां पहुंची तो दादी खून से लथपथ पड़ी हुईं थीं। उनके प्राइवेर्ट पार्ट सहित अन्य जगहों से खून भी बह रहा था। 
विज्ञापन


इस दौरान दादी ने उसे बताया कि पड़ोस में रहने वाले 42 वर्षीय हुरजी बामणिया घर में घुस आया था। वह शराब के शराब के नशे में धुत था। उसने घर में आते ही उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में घूसे मारे और हाथ भी घुसा दिया। बाद में चाकू से हमला कर फरार हो गया। दादी को गंभीर में हालत में देख पोती ने परिजनों को जानकारी दी। वह बुजुर्ग महिला को चिखली अस्पताल ले गए, जहां से उसे सागवाड़ा रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने पुलिस से रही दबिश 
पुलिस ने बताया कि शनिवार को महिला का पीएम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed