{"_id":"629ca644ffaa54476022eecd","slug":"82-year-old-woman-raped-in-dungarpur-accused-punched-her-private-part","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 82 साल की बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में घूसे मारे, तड़प-तड़पकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 82 साल की बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में घूसे मारे, तड़प-तड़पकर मौत
Sun, 05 Jun 2022 06:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 05 Jun 2022 06:19 PM IST
सार
मृतका की पोती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के डूंगरपुर में दरिंदगी का मामला सामने आया है। जिले के कावुड़ी गांव में एक 42 साल के व्यक्ति ने 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर नशे में धुत आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर घूसे मारे और हाथ भी घुसा दिया। साथ ही धारदार हथियार से वार कार उसे घायल भी कर दिया। आरोपी की दरिंदगी से लहूलुहान हुई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की पोती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की पोती ने कुआं थाने पुलिस को बताया कि कावुड़ी गांव में उसके दादा-दादी अलग घर में रहते हैं। शुक्रवार रात को वह दादा-दादी को खाना खिलाने घर गई थी। वहां से वापस लौटने पर उसे उनके जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वह वहां पहुंची तो दादी खून से लथपथ पड़ी हुईं थीं। उनके प्राइवेर्ट पार्ट सहित अन्य जगहों से खून भी बह रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान दादी ने उसे बताया कि पड़ोस में रहने वाले 42 वर्षीय हुरजी बामणिया घर में घुस आया था। वह शराब के शराब के नशे में धुत था। उसने घर में आते ही उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में घूसे मारे और हाथ भी घुसा दिया। बाद में चाकू से हमला कर फरार हो गया। दादी को गंभीर में हालत में देख पोती ने परिजनों को जानकारी दी। वह बुजुर्ग महिला को चिखली अस्पताल ले गए, जहां से उसे सागवाड़ा रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ने पुलिस से रही दबिश
पुलिस ने बताया कि शनिवार को महिला का पीएम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।