{"_id":"627a740203826705224d34df","slug":"74-new-corona-patients-in-rajasthan-and-one-died-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan corona update: अजमेर में एक मरीज की मौत, प्रदेश में 74 और जयपुर में 41 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan corona update: अजमेर में एक मरीज की मौत, प्रदेश में 74 और जयपुर में 41 कोरोना संक्रमित मिले
Tue, 10 May 2022 07:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 10 May 2022 07:47 PM IST
सार
जयपुर में एक बार फिर सबसे ज्यादा 41 मिरीज मिले हैं। इसके अलावा धोलपुर और अलवर में 11 नए संक्रमित सामने आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 74 नए मरीज सामने आए जबकि एक की मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को प्रदेश में संक्रमण के 102 मरीज मिले थे। आज मरीजों का आंकड़ा कम है, लेकिन एक मौत चिंता का कारण है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में एक बार फिर सबसे ज्यादा 41 मिरीज मिले हैं। इसके अलावा धोलपुर और अलवर में 11 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों की बात करते तो चूरू में पांच, सीकर में तीन पॉजिटिव मिला है। सीकर, सवाई माधोपुर और नागौर में एक-एक मरीज मिलने से प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 604 पहुंच गया है।
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे मरीज
कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जयपुर के अलावा अब अन्य जिलों में भी नए केस मिलने का आंकड़ा दहाई में पहुंचने लग गया है। यह सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील कर कहा है कि लोग मास्क लगाए। संक्रमण से बचने का यह आसान तरीका है।
विज्ञापन