फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   565th Foundation Day program today in Jodhpur domestic and foreign tourists reached tourist places

Jodhpur: 565 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आज, दिन भर पर्यटन स्थल पहुंचते रहे देशी-विदेशी पर्यटक

Fri, 12 May 2023 07:45 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 May 2023 07:45 PM IST
सार

जोधपुर स्थापना दिवस की शुरुआत रन फॉर जोधपुर के साथ हुई। महापौर कुंती देवड़ा परिहार एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, बीएसएफ के कैमल कंटिजेंट ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
565th Foundation Day program today in Jodhpur domestic and foreign tourists reached tourist places
khimsar fort jodhpur - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शौर्य, पराक्रम, अनुपम लोक संस्कृति और मनोहर परम्पराओं के साथ ही कई विलक्षण अतिथियों से भरा जोधपुर का 565 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम शुक्रवार को मनाया गया। अपने शहर के स्थापना दिवस पर शहरवासी खासे उत्साहित नजर आए। अवसर पर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पूरे शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन

रन फॉर जोधपुर
जोधपुर स्थापना दिवस की शुरुआत रन फॉर जोधपुर के साथ हुई। महापौर कुंती देवड़ा परिहार एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, बीएसएफ के कैमल कंटिजेंट ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विभिन्न लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से स्थापना दिवस दौड़ को सांस्कृतिक रस-रंगों से भर दिया।

विज्ञापन

लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बिखेरे रंग
जोधपुर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर लोक कलाकारों के समूहों ने लोकवाद्यों की सुमधुर स्वर लहरियों से रंग जमाया। प्रस्तुतियों से इन लोक कलाकारों ने मरुधरा की लोक संस्कृति के रंगों से श्रोताओं को सराबोर कर दिया। इसका लुत्फ उठाने के लिए  देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ देशी पर्यटक भी पर्यटन स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को राजकीय संग्रहालयों में दिया निशुल्क प्रवेश
श्रृंखला में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने शहर के सरदार राजकीय संग्रहालय, राजकीय संग्रहालय मंडोर, उम्मेद उद्यान एवं मंडोर उद्यान आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिये प्रवेश निःशुल्क रखा। स्कूली बच्चों के लिए उम्मेद उद्यान स्थित सरदार राजकीय संग्रहालय में आपणो जोधाणा विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक दिए गए। 565 वर्ष का जोधपुर आज भी अपनी लोक कला, संस्कृति और खूबसूरती को बरक़रार रखे हुए है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed