फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   40 bighas of land marked for Pakistani migrants in Jaisalmer

Jaisalmer: कलेक्टर टीना डाबी ने निभाया वादा, पाक विस्थापितों के लिए चिह्नित की 40 बीघा जमीन, खुशी की लहर

Tue, 23 May 2023 02:45 PM IST
Arpit Yagnik अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 23 May 2023 02:45 PM IST
सार

जैसलमेर में पाक विस्थापितों के लिए जमीन चिह्नित कर पर समतलीकरण का कार्य शुरू। लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जिला कलेक्टर का धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
40 bighas of land marked for Pakistani migrants in Jaisalmer
जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर में पिछले दिनों पाक विस्थापितों के अतिक्रमण हटाने के बाद हुए हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद अब पाक विस्थापितों के लिए जमीन चिह्नित कर वहां पर समतलीकरण का कार्य शुरू हो गया हैं। कलेक्टर द्वारा एक सप्ताह में वादा पूरा करने पर पाक विस्थापितों में खुशी की लहर है। वहीं, एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जिला कलेक्टर का धन्यवाद दे रहे हैं।

विज्ञापन


जैसलमेर जिला मुख्यालय के पास अमरसागर क्षेत्र में यूआइटी की तरफ से जिन पाक विस्थापितों के अवैध कब्जे हटाए गए थे, उन्हें अब प्रशासन की पहल पर मूलसागर गांव में बसाया जाएगा। जानकारी के अनुसार यआइटी की तरफ से पाक विस्थापितों के लिए मूलसागर गांव में खसरा 72 व 73 मैं जमीन का समतलीकरण करने के लिए जेसीबी चलाई गई।
विज्ञापन


प्रशासन व पाक विस्थापितों के प्रतिनिधियों को मौजूदगी में हो रहा है कार्य
यूआईटी के सहायक अभियंता रविकुमार दैया और मूलसागर सरपंच के साथ पाक विस्थापितों के प्रतिनिधि आदि की मौजूदगी में प्रशासन ने जेसीबी मशीनों से जगह का समतलीकरण करवाया जा रहा। इससे पहले भील समाज के प्रतिनिधियों ने पारम्परिक रूप से वृक्ष का पूजन किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। उन्होंने स्थान उपलब्ध करवाने के लिए जिला कलेक्टर व यूआईटी प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मई को हटाया गया था अतिक्रमण
बता दें कि गत 16 मई को अमरसागर क्षेत्र में खसरा नंबर 32 में काबिज पाक विस्थापित परिवारों के आशियानों को यूआईटी की ओर से हटा दिया गया था। यह मामला बाद में बहुत तूल पकड़ गया और पाकिस्तान से आए शरणार्थियों ने अगले दिन कलेक्ट्रेट के सामने धरना दे दिया था। मामले की गंभीरता को भांपते हुए जिला प्रशासन ने अमरसागर से हटाए गए लोगों के लिए अस्थाई तौर पर नगर परिषद के डेडानसर स्थित रैन बसेरा में रहने-खाने का प्रबंध किया। साथ ही एक सप्ताह में विस्थापितों को बसाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था।


मूलसागर में चिन्हित की जमीन
यह जमीन मूलसागर में चिह्नित की गई और इस पर विस्थापितों के प्रतिनिधियों ने भी सहमति जताई। जानकारी के अनुसार आगामी एक-दो रोज में नए स्थान पर विस्थापितों को बसाने का काम पूरा किया जाएगा। जमीन चिन्हित करने के बाद शरणार्थियों में खुशी की लहर है। वो एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दें रहे है। मीडिया से बात करते हुए पाक विस्थापितों ने मीडिया तथा जिला कलेक्टर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed