{"_id":"65bb9e16258d383c61028bc5","slug":"31-cases-of-illegal-mining-registered-in-shahpura-in-january-20-accused-arrested-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शाहपुरा जिले में अवैध खनन के 31 केस दर्ज, 20 आरोपी गिरफ्तार, वसूला 30 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शाहपुरा जिले में अवैध खनन के 31 केस दर्ज, 20 आरोपी गिरफ्तार, वसूला 30 लाख का जुर्माना
Thu, 01 Feb 2024 07:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 01 Feb 2024 07:05 PM IST
सार
एसपी विनीत कुमार ने बताया कि अवैध खनन में शामिल 45 वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
कलेक्टर टीकमचंद बोहरा ने दी जानकारी।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई कार्रवाई में शाहपुरा जिले में 31 केस दर्ज किए गए हैं। इस मामलों में शामिल 20 आरोपी अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता में कलेक्टर टीकमचंद बोहरा और एसपी विनीत कुमार बंसल ने कार्रवाई को लेकर जानकारी दी। कलेक्टर बोहरा ने बताया कि 15 से 31 जनवरी तक जिले में अवैध खनन के 31 मामले दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विभाग की ओर से 30 लाख रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अवैध खनन को लेकर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
एसपी विनीत कुमार ने बताया कि अवैध खनन में प्रयुक्त हुए कुल 45 वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे वाहनों और उनके चालकों की सूची जिला परिवहन अधिकारी को दी जा रही है। इस दौरान भीलवाड़ा के खनिज अभियंता जिनेश हूमड़, शाहपुरा जिला परिवहन अधिकारी राजीव कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन