फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   300 bighas of crop submerged in water Dholpur Rajasthan

Rajasthan: बारिश ना बाढ़, फिर भी पानी में डूब गई 300 बीघा की फसल, किसान परेशान, जानें मामला

Tue, 29 Nov 2022 09:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 29 Nov 2022 09:09 PM IST
सार

पार्वती नहर की दीवार कई जगह से टूट गई हैं। इससे अलावा नहर की पटरी पर बनी दीवारों में जोड़ वाली जगहों से भी सीपेज हो रहा है। इस कारण खेतों में पानी भर रहा है, जिससे किसानों की करीब 300 बीघा में खड़ी फसल खराब हो गई।

विज्ञापन
300 bighas of crop submerged in water Dholpur Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले में किसानों की करीब 300 बीघा फसल पानी में डूब गई। इससे खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेत पानी से लबालब नजर आ रहे हैं। बिना बरसात और बाढ़ के आखिर यह फसल कैसे बर्बाद हो गई आइए जानते हैं।   

विज्ञापन


दरअसल, मामला जिले के बसेड़ी उपखंड का है। बीते दिनों जल संसाधन विभाग ने आंगई बाध से पार्वती नहर में पानी छोड़ा था। नहर का ज्यादातर हिस्सा कच्चे होने से सीपेज और सीलन के कारण किसानों की 300 बीघा में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल पानी में डूब गई। जलनिकासी के बेहतर साधन नहीं होने के कारण खेत पानी से लबालब भरे नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले समय पर बारिश नहीं होने के कारण किसानों को खरीफ की फसल भी काफी नुकसान हुआ था। रबी की फसल से उन्हें काफी उम्मीद थी, लेकिन इस सीजन में भी उकनी फसल बर्बाद हो गई। अब किसान जल संसाधन विभाग और सरकार से उनके नुकसान की भरपाई करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था कराए जाने की मांग भी कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि पार्वती नहर की दीवार कई जगह से टूट गई हैं। इससे अलावा नहर की पटरी पर बनी दीवारों में जोड़ वाली जगहों से भी सीपेज हो रहा है। इस कारण खेतों में पानी भर रहा है, जिससे किसानों की करीब 300 बीघा में खड़ी फसल खराब हो गई। अधिकारियों का कहना है कि किसानों की समस्या और उनके नुकसान को लेकर विभाग गंभीर है। आला अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed