फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   250 Dalit families left Hinduism and converted to Buddhism in Baran

Rajasthan: बारां में मारपीट से आहत होकर 250 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़ा, बौद्ध धर्म अपनाया

Sat, 22 Oct 2022 02:21 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 22 Oct 2022 02:21 PM IST
सार

आरोप है कि दुर्गा पूजा में सरपंच प्रतिनिधि ने दलितों से मारपीट की थी। जिससे आहत होकर दलितों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया।

विज्ञापन
250 Dalit families left Hinduism and converted to Buddhism in Baran
बारां में 250 दलितों ने हिंदू धर्म छोड़ा - फोटो : Social Media

विस्तार

बारां के भूलोन गांव में 250 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म अपना लिया। कहा जा रहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान मारपीट से आहत होकर दलितों ने धर्म परिवर्तन किया है।

विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूलोन गांव में 5 अक्टूबर को राजेंद्र और रामहेत ऐरवाल ने मां दुर्गा की पूजा और आरती की थी। जिला बैरवा महासभा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बालमुकंद बैरवा ने आरोप लगाया कि इससे आक्रोशित सरपंच प्रतिनिधि राहुल शर्मा और लालचंद लोधा ने दोनों दलित युवकों के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन


कार्रवाई नहीं होने का आरोप
आरोप है कि मारपीट को लेकर समाज के लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर राष्ट्रपति तक इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दलित समाज ने शुक्रवार को आक्रोश रैली निकाली और बैथली नदी पहुंचकर देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रतिज्ञाएं लेकर नया धर्म अपनाया
दलितों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाएं लेकर बौद्ध धर्म अपना लिया। यह भी आरोप है कि अब दलित परिवार को लगातार जाने से मारने और गांव से बाहर निकालने की धमकियां दी जा रही हैं। दलित समाज का कहना है कि अगर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, इस मामले को लेकर डीएसपी पूजा नागर ने बताया कि फरियादी ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें सरपंच प्रतिनिधि का नाम नहीं लिखा है। इस घटना को राजनीति तूल दिया जा रहा है। मामले की जांच की जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed