{"_id":"62c1b327cea2fe0dc4563455","slug":"22-year-woman-commits-suicide-in-alwar-fight-with-mother-in-law-over-amulet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ताबीज को लेकर सास-बहू में झगड़ा, 22 साल की विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, पिता ने लगाए यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ताबीज को लेकर सास-बहू में झगड़ा, 22 साल की विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, पिता ने लगाए यह आरोप
Sun, 03 Jul 2022 08:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 03 Jul 2022 08:47 PM IST
सार
मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका पति और ससुर दोनों शराब पीने के आदी हैं। किसी न किसी बात को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के ततारपुर गांव में एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। उसका अपनी सास के साथ ताबीज को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनीषा (22) की सास कृपा देवी एक बाबा से अपनी पोतियों के ताबीज लेकर आईं थी। रविवार को उन्होंने मनीषा के बुलाया और दोनों बेटियों को ताबीज बांधने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
कुछ देर बात मनीषा अपने कमरे चली गई और फिर बाहर आने पर उल्टियां करने लगी। उसकी सास ने इसका कारण पूछा तो मनीषा ने कहा कि उसने जहरीला पदार्थ पी लिया है। इसके बाद मनीषा के ससुर गिर्राज यादव और अन्य परिजन उसे ततारपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उसे अलवर रेफर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बानसूर के मंगलवा गांव में रहने वाली मनीषा की शादी 2017 में तेज सिंह के साथ हुई थी। तेज सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। मृतका की दो बेटियां हैं, एक ढाई साल की है तो दूसरी सिर्फ आठ महीने की है। इधर, मनीषा के पिता शेर सिंह ने ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका पति और ससुर दोनों शराब पीने के आदी हैं। किसी न किसी बात को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के साथ उसका ससुर और पति मारपीट भी करते थे। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।