{"_id":"5f1c4992b8f7f25ad9602cd1","slug":"18-year-old-girl-died-of-suicide-by-hanging-in-rajasthans-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः सामूहिक दुष्कर्म से आहत युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः सामूहिक दुष्कर्म से आहत युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Sat, 25 Jul 2020 08:32 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चुरू जिले में 18 साल की एक युवती ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि तीन आरोपियों ने शुक्रवार रात पीड़िता का उसके घर से अपहरण कर लिया था तथा वे उसे सुनसान जगह पर ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना हमीरवास पुलिस थाने की है।
विज्ञापन
घटना के बाद युवती अपने दादा के घर गयी और वहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला शनिवार सुबह सामने आया। पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश, दयाराम एवं विकास को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन