फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   17 people including former administrative officials and Congress leaders joined BJP in Rajasthan

Rajasthan: पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं समेत 17 लोग भाजपा में शामिल, जयपुर में ली सदस्यता

Thu, 24 Aug 2023 10:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 24 Aug 2023 10:23 PM IST
सार

बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा सरकारी नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं समेत 17 लोगों ने जयपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
17 people including former administrative officials and Congress leaders joined BJP in Rajasthan
जयपुर कार्यालय में हुआ सदस्यता ग्रहण समारोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर गुरुवार को विभिन्न समाजों और राजनैतिक दलों से आए 17 प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं ने जयपुर प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एंव रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नवल, बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कैलाश वर्मा, सेवानिवृत आईएएस हनुमान सिंह भाटी, पूर्व आईपीएस डॉ. महेश भारद्वाज, कुंवर राव गगन सिंह, सेवानिवृत आयुक्त ओमप्रकाश मीणा, सेवानिवृत डीईओ राजाराम मीणा, सेवानिवृत शिक्षा निदेशक बहादुरसिंह गुर्जर, ओमप्रकाश बागडा, रिटायर्ड आयकर आयुक्त नरेन्द्र गौड, भूदेव देवडा, दयानंद सक्क्रवाल, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी खेमराज खोलिया, धनेश्वर आहारी और प्रशासनिक सेवा के माताराम रिणवा को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने माला और पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।  

विज्ञापन


सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह कहा कि प्रदेश के सभी समाजों में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर उत्साह है। कांग्रेस सरकार के जंगलराज से प्रदेश का हर तबका परेशान है। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में दलित समाज से बड़ी संख्या में पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। विभिन्न समाजों से आए लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास रखते हुए बिना किसी शर्त के भाजपा को चुना है। प्रदेश की जनता अब मन बना चुकी है, आगामी चुनावों में युवा, किसान और दलित विरोधी कांग्रेस सरकार को हटाना है।  
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को भाजपा परिवार स्वागत करता है। राजस्थान में एक सिलसिला चल पडा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लोगों की भाजपा के प्रति अटूट आस्था है। प्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने बिजली कटौती, महंगे बिजली बिल, पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल पर वैट, महिला अपराध, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी के साथ प्रदेश के हर वर्ग को चोट पहुंचाई है। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को पता है कि सुशासन देने वाली कोई पार्टी देश और प्रदेश में है तो वह भाजपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने  कहा कि देशसेवा करने के लिए हमें किसी माध्यम से फर्क नहीं पडता। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत है। आज देश को प्रधानमंत्री मोदी के रूप में मजबूत नेतृत्व वाली सरकार मिली है। बीते बुधवार का दिन भारतवासियों के लिए गौरव का दिन था। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना। दूसरी ओर प्रदेश में कांग्रेस राज को देखने पर लगता है कि पर्यटन और शौर्य के लिए अपनी पहचान रखने वाला राजस्थान बदहाल कानून व्यवस्था, महिला और दलित उत्पीड़न के चलते शर्मशार हुआ है। हम सभी को विजय संकल्प लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से सत्ता में लाने के लिए जुट जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed