फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   16 donkeys stolen in Jodhpur police engaged in search

Rajasthan: 16 गधों को तलाश रही जोधपुर पुलिस, एक गधे की कीमत 25000 रुपये तक

Tue, 16 Aug 2022 05:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 Aug 2022 05:41 PM IST
सार

भंवरलाल का कहना है कि गधे चोरी होने से उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वह गधों से मिट्टी ढोने का काम करता था। जिससे होने वाली आमदनी से ही उसका घर चलता था।

विज्ञापन
16 donkeys stolen in Jodhpur police engaged in search
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में गधों की चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक गांव के बाड़े से सोमवार देर रात 16 गधे चोरी हो गए। अब पुलिस मालिक की शिकायत पर गधों की तलाश कर रही है। एक गधे की कीमत 15000 से 25000 रुपये तक है। अगर, चोरी हुए गधे नहीं मिले तो मालिक को बड़ा नुकसान हो होगा। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला जिले के जैतीवास गांव का है। गांव के रहने वाले भंवरलाल देवासी ने ग्रामीण पुलिस थाने में गधों के चोरी होने का केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में भंवरलाल ने पुलिस को बताया कि उसके मकान के पास बने बाड़े में 16 गधे बंधे हुए थे। 
विज्ञापन


सोमवार रात को चोर गधे चुराकर ले गए। मंगलवार सुबह वह बाड़े में पहुंचा तो उसे एक भी गधा नहीं मिला। अपनी रिपोर्ट में उसने गांव में ही  रहने वाले गुलाब राम, लक्ष्मण राम और पुनाराम भाट चोरी करने का शक जताया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भंवरलाल का कहना है कि गधे चोरी होने से उसके सामने रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। वह गधों से मिट्टी ढोने का काम करता था। जिससे होने वाली आमदनी से उसका घर चलता था। इधर, पुलिस का कहना है कि पीड़िता द्वारा नामजद कराए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed