{"_id":"62d6c07cb880ae5d174f165f","slug":"12-school-children-injured-after-tractor-trolley-overturns-in-dholpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: धौलपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 स्कूली बच्चे घायल, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: धौलपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 स्कूली बच्चे घायल, चार की हालत गंभीर
Tue, 19 Jul 2022 08:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 19 Jul 2022 08:02 PM IST
सार
हादसे में गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धौलपुर में सड़क हादसा।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर कौलारी थाना इलाके में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में उसमें सवार 12 बच्चे घायल हो गए। चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठ कर स्कूल से घर लौट रहे थे। हादसा मनिया-सखवारा सड़क मार्ग पर सरकारी स्कूल के कुछ दूरी पर हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रमगढ़ा सरकारी स्कूल की छुट्टी के पिपरी पुरा गांव जाने के लिए करीब 12 बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठ गए। स्कूल से करीब 300 मीटर दूर तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। स्थानीय लोगों ने सखवारा पुलिस चौकी को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को मनिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चार बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल बच्चों में आकाश पुत्र नरेश कुशवाहा (12) , पूनम पुत्री सिकंदर (10), सोहन वीर पुत्र राजबहादुर (9) और शुभम पुत्र ओमप्रकाश (11) की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन