फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   1.20 lakh hectare agricultural area will be converted into organic agriculture in Rajasthan

Rajasthan: 1.20 लाख हैक्टेयर कृषि क्षेत्र का जैविक कृषि में होगा बदलाव, इतने किसानों को 5-5 हजार की सब्सिडी

Sat, 10 Jun 2023 10:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Jun 2023 10:51 PM IST
सार

राजस्थान में इस साल 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित कर कृषकों को लाभ दिया जाएगा। इसमें लगभग 23.57 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सीएम गहलोत ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
1.20 lakh hectare agricultural area will be converted into organic agriculture in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर कदम उठाया हैं।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इसके तहत किसानों को जैविक बीज, जैव उर्वरक और कीटनाशी उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन


इस वर्ष 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित कर कृषकों को लाभ दिया जाएगा। इसमें लगभग 23.57 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी प्रकार, 50 हजार कृषकों को जैविक खेती के लिए प्रति कृषक 5000 रुपए का अनुदान भी दिया जाएगा। इस राशि से कृषक खेतों की उर्वरकता बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से परियोजना प्रतिवेदन की स्वीकृति प्राप्त होने तक किसान चयन, कृषक समूह गठन, मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण आदि गतिविधियों के लिए राज्य निधि से 5 करोड़ रुपए की भी स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed