{"_id":"58c24e9b4f1c1bda32dc4a98","slug":"3-juvenile-arrested-in-kota-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाबालिग ने बैल्ट से मकान मालकिन का गला घोंटा क्योंकि...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग ने बैल्ट से मकान मालकिन का गला घोंटा क्योंकि...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के तलवंडी रोड इलाके में मंगलवार रात हुए हत्याकांड का कोटा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। यहां रहने वाले डॉ.एमएस सिंघवी की पत्नी प्रेमलता का कत्ल किराए से रहने वाले कोचिंग छात्र ने ही किया जिसे कोटा पुलिस की टीम ने मथुरा से गिरफ्तार किया है।
कोटा एसपी सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि फतेहपुर का रहने वाला 17 वर्षीय कोचिंग छात्र सिंघवी के घर में किराए से रह रहा था और आईआईटी की तैयारी कर रह रहा था। आरोपी छात्र कोचिंग में पढ़ने के बहाने दोस्तों के साथ आवारागर्दी किया करता था और अपने दोस्तों को रूम पर पढ़ने के बहाने बुलाकर मस्ती किया करता था।
यूं दिया वारादात को अंजाम
इस पूरे मामले में जो बात हैरान कर देने वाली है वो ये कि इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने वाले सभी आरोपित नाबालिग है। घटनाक्रम का खुलासा करते हुए एसपी गोदारा ने बताया कि 17 वर्षीय कोचिंग छात्र द्वारा दोस्तों के साथ आवारागर्दी करने की बात मकान मालकिन ने उसके घरवालों को बता दी थी जिससे बदले की भावना के चलते छात्र ने वृद्धा की हत्या करने की योजना बना डाली।
विज्ञापन
मंगलवार को छात्र ने अपने दो दोस्तों को रूम पर बुलाया और रात करीब 11:30 बजे तीनो प्रेमलता के बेडरूम में दाखिल हो गए और क्रिकेट बैट से उनके सिर पर वार किया। मृतका ने आरोपियों से कुछ देर के लिए संघर्ष किया मगर आरोपियों ने उन्हें बैल्ट से बांध दिया और घर में रखे पैसे,जेवरात लूटकर घर के आहते में खड़ी होंडा सिटी कार लेकर भाग गए।
आरोपित छात्रों ने रास्ते में ही कार की नंबर प्लेट तक बदल डाली। मथुरा पहुंचने के बाद वहां उनका साथ एक और नाबालिग ने दिया और उनके लिए एक होटल में रूम भी कराया। पुलिस ने छात्रों का पता लगाने के लिए टोल नाकों से गुजरने वाली गाड़ियों की फुटेज के आधार पर की जिसके बाद एएसपी अनंत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और आरोपियों को मथुरा के होटल से गिरफ्तार कर कोटा लाया गया।