{"_id":"8aaedb73332753d0f7bdde47ed145587","slug":"youth-to-be-recruited-in-the-army-heavy-enthusiasm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौज में भर्ती होने को युवाओं में भारी उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौज में भर्ती होने को युवाओं में भारी उत्साह
अमर उजाला,संगरूर
Updated Mon, 21 Oct 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय वार हीरोज स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय फौज की भर्ती में हिस्सा लेने आए नौजवानों में खासा उत्साह दिख रहा है।
ब्रिगेडियर डिप्टी डायरेक्टर जनरल उदय यादव रिक्रूटिंग (जालंधर) ने बताया कि 17 से 20 अक्तूबर तक 27 हजार से ज्यादा नौजवान भर्ती के लिए पहुंचे। तकरीबन तीन हजार से ज्यादा नौजवानों की रजिस्ट्रेशन हुई है।
उन्होंने विभिन्न जिलों से पहुंच रहे नौजवानों को फौज में भर्ती करवाने के लिए झांसा देकर पैसे लूटने वाले दलालों से सावधान रहने की अपील की है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय फौज की यह भर्ती बिलकुल शारीरिक कुशलता और लिखित पर्चे के आधार पर होगी।
जो नौजवान यह दोनों टेस्ट पास करेगा, उसी को देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने भर्ती रैली दौरान सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा मिले सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि 27 अक्तूबर को लिखित परीक्षा भर्ती वाले स्थान पर ही होगी। उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली में सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही जनरल ड्यूटी सिख, सिपाही जनरल ड्यूटी एआरएसी, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर, सिपाही तकनीकी और सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट केटेगरी के लिए योग्य उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर डायरेक्टर रिक्रूटिंग कर्नल जैशील कौशल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।