फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Youth dies after stray animal comes in front of car in Fatehgarh Sahib of Punjab

Punjab: कार के आगे लावारिस पशु आने से बेटे की मौत, पिता गंभीर, बेकाबू होकर कार पेड़ से टकराई

Sun, 08 Oct 2023 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 08:42 PM IST
सार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में हादसा हुआ है। सरहिंद पटियाला रोड पर यह घटना हुई है।

विज्ञापन
Youth dies after stray animal comes in front of car in Fatehgarh Sahib of Punjab
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद-पटियाला रोड पर पिता पुत्र की कार के आगे लावारिस पशु आने से एक कार बेकाबू हो गई और वह पेड़ से जा टकराई। इससे कार को चला रहे पुत्र की मौत हो गई और पिता गंभीर जख्मी हो गया। जिसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती करवाना पड़ा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ साहिब के गांव अलीपुर सोढियां निवासी बलजीत सिंह अपने बेटे सुखचैन सिंह के साथ पटियाला को किसी काम के लिए जा रहे थे, देर रात को बलजीत सिंह अपने पुत्र सुखचैन सिंह (27) के साथ कार में जा रहे थे तो स्विफ्ट कार को सुखचैन सिंह चला रहा था। जैसे ही वह सरहिंद पटियाला मार्ग पर खरौड़ा गांव के पास मोड़ पर पहुंचे तो आगे से एक लावारिस पशु कार के आगे आ गया।
विज्ञापन


पशु को बचाते हुए कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। राहगीरों ने हादसे में घायल पिता पुत्र को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लाया गया। वहां डॉक्टरों ने सुखचैन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed