फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Woman stole jewelery worth Rs 12 lakh from brother-in-law house in Khadoor Sahib

जीजा के घर साली ने डाला डाका: बेटी ने भी दिया साथ, 12 लाख के गहने लेकर फुर्र, मामले में कूदे कैबिनेट मंत्री

Thu, 02 Jan 2025 08:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 02 Jan 2025 08:14 PM IST
सार

जीजा के घर मेहमान आई साली ने बेटी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने जीजा के घर से 12 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी कर लिए और फरार हो गई। मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर इस मामले में कूद पड़े हैं। 

विज्ञापन
Woman stole jewelery worth Rs 12 lakh from brother-in-law house in Khadoor Sahib
महिला चोरी कर फरार हो गई है। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब में एक साली ने अपने जीजा के घर पर ही डाका डाल दिया। महिला ने बहन के घर से उसके लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। इस घटना को अंजाम देने के लिए उसकी बेटी ने भी मां का साथ दिया। घटना खडूर साहिब के कस्बा पट्टी के गांव कैरों की है। गांव में रहने वाले सुरजीत सिंह के घर से उसकी साली ने अपनी बेटी के साथ मिलकर 12 लाख के सोने के गहने चोरी कर लिए। इतना ही नहीं घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी डिलीट कर दी। एक माह की भाग-दौड़ के बावजूद पुलिस ने केस रजिस्टर्ड नहीं किया। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों से जवाब तलब किया है। इसके बाद थाना पट्टी में केस रजिस्टर्ड किया गया।

विज्ञापन


गांव कैरों निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी हरजिंदर कौर की रिश्तेदारी में लगती बहन कंवलजीत कौर निवासी गांव नंदपुर अपनी बेटी नवदीप कौर समेत एक दिसंबर की शाम छह बजे उसके घर आई व अलमारी से 12 लाख की कीमत वाले गहने चोरी कर लिए। घर में लगे कैमरों की फुटेज डिलीट करने के लिए कंवलजीत कौर की बेटी नवदीप कौर ने पहले से ही वाईफाई का पासवर्ड बहाने से ले लिया। इसके बाद दोनों मां-बेटी ने घर से गहने चोरी किए और फरार हो गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार
सुरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी कैरों के प्रभारी प्रमजीत सिंह को उन्होंने लिखित शिकायत दी है। एएसआई परमजीत सिंह ने कार्रवाई करने में बहानेबाजी की। सुरजीत सिंह ने थक हारकर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर समक्ष मामला उठाया। भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को ढूंढने के लिए खर्च किया 25 हजार का पेट्रोल
भुल्लर समक्ष सुरजीत सिंह ने बताया कि एक माह के दौरान उसने 25 हजार का पेट्रोल डलवाकर आरोपियों को तलाश करने के लिए पंजाब के कई शहरों व गांवों तक पहुंचा। इस मामले में चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने आरोपियों का खुलकर साथ दिया। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि आरोपी कंवलजीत कौर व उसकी बेटी नवदीप कौर के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर लिया गया है। केस रजिस्टर्ड करने में देरी क्यों हुई, इस बारे में सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed