फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Woman murdered in Kapurthala

Kapurthala: महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, एक माह पहले कनाडा से लाैटी थी

Sat, 03 Jan 2026 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 11:48 AM IST
सार

घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि हमलावरों ने घर में घुसकर फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक, कुल चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली हेमप्रीत कौर को लगी, जबकि तीन गोलियां हवा में चलाई गईं।

विज्ञापन
Woman murdered in Kapurthala
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कपूरथला के सिनपुरा इलाके में दिनदहाड़े 48 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान हेमप्रीत कौर के तौर पर हुई है, जो करीब एक महीने पहले कनाडा से लौटी थीं। दो अनजान हमलावर बाइक पर आए और जबरदस्ती घर में घुस गए।
विज्ञापन


घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि हमलावरों ने घर में घुसकर फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक, कुल चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली हेमप्रीत कौर को लगी, जबकि तीन गोलियां हवा में चलाई गईं। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका के पति और बेटा विदेश में रह रहे हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर सबूत इकट्ठा किए। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं व सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed