Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   woman lodged complaint against famous Punjab pastor Prophet Barjinder Singh

Punjab: मशहूर पास्टर प्रॉफिट बरजिंदर सिंह के खिलाफ केस, कपूरथला की महिला ने लगाए कई संगीन आरोप

Sat, 01 Mar 2025 07:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कपूरथला
अमर उजाला नेटवर्क, कपूरथला Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 07:58 PM IST
सार

पंजाब के मशहूर पास्टर प्रॉफिट बरजिंदर सिंह खिलाफ महिला ने पुलिस में शिकायत की है। कपूरथला में महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है और जान का खतरा भी बताया है। 

विज्ञापन
woman lodged complaint against famous Punjab pastor Prophet Barjinder Singh
बरजिंदर सिंह खिलाफ कपूरथला में छेड़छाड़ का केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मशहूर पास्टर प्रॉफिट बरजिंदर सिंह खिलाफ कपूरथला में छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। कपूरथला निवासी की महिला की शिकायत पर दर्ज केस में पीड़िता ने पास्टर पर छेड़छाड़ के अलावा परिवार को उससे जान का खतरा भी बताया है। थाना सिटी की पुलिस ने केस दर्ज करके जांच पड़ताल तेज कर दी है।

विज्ञापन

 
थाना सिटी में दर्ज एफआईआर में कपूरथला निवासी महिला ने बताया कि प्रोफिट बरजिंदर सिंह अस्थायी निवासी ओमेक्स न्यू चंडीगढ़ का जालंधर के गांव ताजपुर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम नाम से मसीही सत्संग करता है। उसके माता-पिता ने अक्टूबर 2017 में इसके चर्च में जाना शुरू किया था। जहां पर उसने मेरा फोन नंबर ले लिया और फोन पर मेरे साथ उल्टी सीधी बातें करने लगा और मैसेज भी करने लगा। 
विज्ञापन


इसके ऐसे मैसेज से डरने लगी। वह इन हरकतों को अपने माता-पिता को बताने से भी डरने लगी थी, लेकिन उसके फोन पर गलत बातें करने का सिलसिला जारी रहा। उसने बताया कि उसके बाद 2022 में उसने मुझे संडे के दिन चर्च में कैबिन में अकेले बिठाना शुरू कर दिया। जब-जब वह कैबिन में अकेली होती थी, तो यह कैबिन में आकर उसे गलत तरीके से छूता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह बुरी तरह से डरी हुई है। उसने अंदेशा जताया कि ये हमें मरवा देगा। यदि उसे व उसके माता-पिता, पति और भाई को कुछ भी जान-माल का नुकसान हुआ तो इसका जिम्मेवार बरजिंदर सिंह और अवतार सिंह होंगे। 


थाना सिटी की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रोफिट बरजिंदर सिंह निवासी न्यू चंडीगढ़ के खिलाफ केस दर्ज करके जांच तेज कर दी है। काबिले गौर हो कि प्रोफिट बरजिंदर सिंह बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों के साथ प्रचार करता रहा है। इसके कार्यक्रमों में कई बॉलीवुड स्टार आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed