{"_id":"64102f3f9144deb0c807b65e","slug":"woman-ended-her-life-by-jumping-into-canal-in-nangal-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: नंगल में 60 साल की महिला नहर में कूदी, बठिंडा में पेड़ से फंदा लगा युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: नंगल में 60 साल की महिला नहर में कूदी, बठिंडा में पेड़ से फंदा लगा युवक ने दी जान
Tue, 14 Mar 2023 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल/बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल/बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:54 PM IST
सार
मृतका की पहचान स्वर्ण कौर (60) पत्नी बलविंद्र सिंह निवासी पुराना गुरुद्वारा के तौर पर हुई। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर पंहुचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
नंगल में महिला ने की आत्महत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री आंनदपुर साहिब हाईडल नहर में कूदकर एक महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि कुछ साहसी लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास भी किया और महिला को नहर से बाहर निकालने के बाद 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
मृतका की पहचान स्वर्ण कौर पत्नी बलविंद्र सिंह निवासी पुराना गुरुद्वारा के तौर पर हुई है। उनकी आयु लगभग 60 वर्ष थी। फिलहाल महिला ने यह कठोर कदम क्यों उठाया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उधर, सिविल अस्पताल नंगल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमन ने कहा कि महिला को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल लाया गया और उसे बचाने का काफी प्रयास किया।
विज्ञापन
बठिंडा: युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की खुदकुशी
बठिंडा में सरहिंद नहर के पास झाड़ियों में मंगलवार दोपहर को एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गिल और हर्षित चावला एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी थाना थर्मल पुलिस और कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
सूचना के कुछ समय बाद ही थाना थर्मल पुलिस और डीएसपी सिटी वन विश्वजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। सहारा टीम ने पुलिस के कहने पर युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक युवक ने चेकदार काली शर्ट और काला लोअर पहना है जबकि उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला है, जोकि लॉक है।
खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। सहारा अध्यक्ष गौतम गोयल ने बताया कि सहारा टीम द्वारा मृतक युवक की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की जेब में से जैतो से बठिंडा की टिकट मिली है। जिसके चलते आंशका जताई जा रही कि मृतक जैतो मंडी का रहने वाला है।