फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   wife went to Canada from ludhiana after 3 year she sent notice of separation to husband

पंजाब में धोखेबाज पत्नी: 37 लाख खर्च कर कनाडा भेजा, पति को भेज दिया नोटिस, खुद को बताया अविवाहिता

Wed, 26 Jun 2024 04:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 26 Jun 2024 04:16 PM IST
सार

पंजाब से कनाडा गई पत्नी ने पति को धोखा देने का तीन दिन में दूसरा मामला सामने आया है। लुधियाना के गांव रणियां की कमलजीत कौर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
wife went to Canada from ludhiana after 3 year she sent notice of separation to husband
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब से कनाडा जाकर पति से दगा करने का एक और मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष से 37 लाख रुपए खर्च करवा कनाडा गई लुधियाना के गांव रणियां की कमलजीत कौर ने अपने पति को न ही कनाडा बुलाया, बल्कि विदेश से ही सेपरेशन (अलग होने) का कानूनी नोटिस भी भेज दिया। यही नहीं शादीशुदा होते हुए कमलजीत कौर ने कनाडा की पीआर को जरूरी पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए पंजाब भेजे दस्तावेजों में खुद को अविवाहित बताया। थाना सुधार की पुलिस ने बचित्तर सिंह वासी राजोआणा खुर्द की शिकायत पर कमलजीत कौर और उसके पिता सिकंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी थाना सुधार के प्रभारी एसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि बचित्तर सिंह ने 9 अप्रैल को जिला लुधियाना ग्रामीण एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को मामले की शिकायत दी थी। शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि हो जाने के बाद एसएसपी के आदेश पर आरोपी बाप सिकंदर सिंह और बेटी कमलजीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कमलजीत कौर कनाडा में है उसके पिता सिकंदर सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा। कमलजीत कौर को भारत लाने के लिए भारतीय दूतावास की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन

लड़की के पिता को दिए 5 लाख
बचित्तर सिंह ने बताया कि दिसंबर 2020 में उन्होंने अपने बेटे करमजीत सिंह की शादी कमलजीत कौर के साथ की थी। शादी से पहले ही बतौर गारंटी सिकंदर सिंह ने पांच लाख रुपए ले लिए। उन्होंने शादी पर सारा खर्च किया और कमलजीत कौर को कनाडा भेजने के लिए कॉलेज की सारी फीस भी दी। कमलजीत का वीजा और कनाडा में रहन सहन का सारा खर्च उठाया और कुल मिलाकर उनका 37 लाख रुपए खर्च किए। 

जानबूझ कर दिए अधुरे दस्तावेज
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कमलजीत कौर ने 2021-22 और 2023 में उनके बेटे करमजीत सिंह का वीजा लगवाने के लिए जानबूझ कर अधूरे कागजात कनाडा दूतावास को भेजे, जिसके चलते तीनों बार वीजा अफसर ने करमजीत को वीजा देने से इंकार कर दिया। कमलजीत कौर ने साजिश के तहत हर बार वीजा आवेदन के दौरान अपना मोबाइल नंबर बदल लिया या फिर स्विच ऑफ रखा ताकि वीजा अफसर उसके साथ संपर्क न कर सके और वीजा कैंसिल हो जाए। 

विज्ञापन

कनाडा जाकर भेज दिए नोटिस
नवंबर 2023 में कमलजीत कौर ने उनके बेटे करमजीत सिंह को कनाडा से सेपरेशन नोटिस भी भेज दिया और पीआर के लिए जरूरी पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए पंजाब के संबंधित थाने को भेजे कागजात में खुद को अविवाहित बताया। बचित्तर सिंह को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने थाने में अर्जी देकर पीसीसी देने से इनकार कर दिया। 
 

बेटे ने दो बार की आत्महत्या की कोशिश

बचित्तर सिंह ने बताया कि उनके बेटे करमजीत सिंह ने दो बार खुदकुशी की कोशिश भी की और मानसिक परेशानी से गुजर रहा है। उन्होंने कमलजीत कौर की मां, चाचा और ताया पर भी साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन, पुलिस ने सिर्फ कमलजीत कौर और उसके पिता सिकंदर सिंह के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए वह अदालत जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed